Site icon 24 News Update

बिना लाइसेंस शराब परिवहन करते पकड़ा युवक, मामला दर्ज

Advertisements

24 News Update उदयपुर, 23 अप्रैल। फतहनगर थाना पुलिस ने अवैध रूप से शराब परिवहन करने के मामले में एक युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, सउनि लक्ष्मणलाल की रिपोर्ट पर कार्रवाई करते हुए सनवाड़ बिज के नीचे चेकिंग के दौरान किशनलाल (30) पुत्र भेरूलाल सालवी, निवासी वार्ड नंबर 14 फतहनगर को बिना वैध लाइसेंस के देशी शराब का परिवहन करते हुए पकड़ा गया। पुलिस ने प्रकरण संख्या 82/26 के तहत आबकारी अधिनियम की धारा 19/54 में मामला दर्ज कर लिया है। मामले की जांच हेड कांस्टेबल सुरेन्द्र कुमार द्वारा की जा रही है।

Exit mobile version