Site icon 24 News Update

25 लीटर महुआ शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार, आबकारी अधिनियम में केस

Advertisements

24 News Update उदयपुर, 23 अप्रैल। पाटिया थाना पुलिस ने अवैध शराब के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है।
पुलिस के अनुसार, हेड कांस्टेबल राजेन्द्र प्रसाद की रिपोर्ट पर 19 अप्रैल को शाम 6:36 बजे उबायचा क्षेत्र में कार्रवाई कर कन्हैयालाल पुत्र खिमाजी, निवासी उबायचा को 25 लीटर देशी महुआ शराब के साथ पकड़ा गया। आरोपी एक जरीकेन में अवैध शराब का परिवहन कर रहा था। पुलिस ने प्रकरण संख्या 74/26 के तहत राजस्थान आबकारी अधिनियम की धारा 16/54 में मामला दर्ज किया है। मामले की जांच हेड कांस्टेबल जितेन्द्र कुमार एवं बालचंद की निगरानी में की जा रही है, जबकि समन्वय सउनि विनोद कुमार द्वारा किया जा रहा है।

Exit mobile version