Site icon 24 News Update

रेलवे ब्रिज के नीचे अवैध शराब परिवहन करते पकड़ा

Advertisements

24 News Update फतहनगर। फतहनगर थाना पुलिस ने रेलवे ब्रिज के नीचे अवैध रूप से देशी शराब का परिवहन करते हुए एक व्यक्ति को पकड़ा है। पुलिस के अनुसार, सउनि जगन प्रसाद की रिपोर्ट पर 22 अप्रैल को रात करीब 8:20 बजे कार्रवाई करते हुए राजू लाल खटीक (43) पुत्र मांगीलाल खटीक, निवासी वार्ड नंबर 10, धुणी, फतहनगर को बिना वैध लाइसेंस के देशी शराब का परिवहन करते हुए पकड़ा गया। पुलिस ने प्रकरण संख्या 83/26 के तहत राजस्थान आबकारी अधिनियम की धारा 19/54 में मामला दर्ज कर लिया है।

Exit mobile version