24 News Update उदयपुर। प्रतापनगर थाना पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एक युवक को 4.31 ग्राम अवैध मादक पदार्थ एमडीएमए (MDMA) के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी को न्यायालय में पेश कर तीन दिन की पुलिस रिमांड पर लिया गया है। पुलिस अब उससे मादक पदार्थ की खरीद-फरोख्त और सप्लाई नेटवर्क के संबंध में पूछताछ कर रही है।राज्य में कानून-व्यवस्था को मजबूत बनाने और मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत जिला पुलिस अधीक्षक डॉ. अमृता दुहन के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) उमेश ओझा तथा नगर पूर्व वृत्ताधिकारी छवि शर्मा के सुपरविजन में प्रतापनगर थानाधिकारी अजय सिंह राव के नेतृत्व में गठित विशेष टीम ने यह कार्रवाई की।पुलिस के अनुसार 27 जुलाई को थाना क्षेत्र में गश्त के दौरान टीम देबारी चौकी से घाटावाला माताजी जाने वाले पुराने मार्ग पर पहुंची। इस दौरान एक युवक पुलिस को देखकर घबरा गया और भागने लगा। पुलिस टीम ने पीछा कर घेराबंदी करते हुए उसे पकड़ लिया। पूछताछ में उसने अपना नाम रामलाल (23) पुत्र प्रभुलाल, निवासी गंदोली, थाना घासा, जिला उदयपुर बताया।संदिग्ध गतिविधियों के चलते नियमानुसार तलाशी लेने पर उसके कब्जे से 4.31 ग्राम एमडीएमए बरामद हुआ। पुलिस ने मौके पर ही मादक पदार्थ जब्त कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।इस संबंध में प्रतापनगर थाने में प्रकरण संख्या 407/2026 के तहत एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/22 में मामला दर्ज किया गया है। आरोपी को न्यायालय में पेश करने के बाद तीन दिन की पुलिस रिमांड मंजूर हुई है। पुलिस यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि आरोपी ने एमडीएमए कहां से खरीदा, किसे सप्लाई करता था और इसके पीछे कौन-कौन लोग शामिल हैं। कार्रवाई में प्रतापनगर थानाधिकारी अजय सिंह राव के नेतृत्व में गठित टीम में उपनिरीक्षक अशोक कुमार सिंह, कांस्टेबल भंवरलाल, कमलेश कुमार एवं विशाल चंद की सक्रिय भूमिका रही। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading… Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation 7 अगस्त से सजेगा ‘जैनम-15’, 100 से ज्यादा स्टॉल्स पर मिलेगी देशभर की शॉपिंग कुराबड़ में 89.47 किलो गांजे के हरे पौधे जब्त, किसान गिरफ्तार