24 News update उदयपुर। योग के क्षेत्र में शहर की दो नन्हीं प्रतिभाओं जैनिका वैभव भंडारी और नायशा सौरभ जैन ने शानदार उपलब्धि हासिल करते हुए नए विश्व रिकॉर्ड स्थापित किए हैं। दोनों बाल योग साधिकाओं की इस सफलता से परिवार, प्रशिक्षकों और योग जगत में खुशी की लहर है।जैनिका वैभव भंडारी ने समकोणासन की मुद्रा में लगातार 2 घंटे 16 मिनट तक बने रहकर नया विश्व रिकॉर्ड कायम किया। इस श्रेणी में पहले 2 घंटे 1 मिनट का रिकॉर्ड दर्ज था, जिसे जैनिका ने 15 मिनट अधिक समय तक आसन में रहकर पीछे छोड़ दिया।वहीं नायशा सौरभ जैन ने पद्मासन में लगातार 30 मिनट तक बैठकर नया कीर्तिमान स्थापित किया। इस श्रेणी का पूर्व रिकॉर्ड 12 मिनट था। नायशा ने अपने शानदार प्रदर्शन से पुराने रिकॉर्ड को बड़े अंतर से तोड़ते हुए नया इतिहास रच दिया।दोनों प्रतिभाओं ने यह उपलब्धि डॉ. गुनीत मोंगा एवं ईशा विरवानी के मार्गदर्शन और प्रशिक्षण में कठिन अभ्यास के बाद हासिल की। नियमित अभ्यास, अनुशासन और समर्पण ने उन्हें इस मुकाम तक पहुंचाया। इस सफलता में दोनों बच्चियों के माता-पिता की भी महत्वपूर्ण भूमिका रही। उन्होंने प्रशिक्षण के दौरान लगातार सहयोग, प्रोत्साहन और सकारात्मक माहौल उपलब्ध कराया, जिससे दोनों बालिकाएं अपने लक्ष्य तक पहुंच सकीं। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading… Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation मोहर्रम जुलूस में बड़ी वारदात टली, चाकू लेकर घूम रहे तीन युवक गिरफ्तार जेट, प्री-पीजी एवं पीएचडी प्रवेश परीक्षा शांतिपूर्ण सम्पन्न, 94.45 प्रतिशत रही उपस्थिति