— पुरानी रंजिश में हमला करने की फिराक में थे आरोपी, पुलिस की सतर्कता से टली घटना

24 News Update उदयपुर। मोहर्रम के जुलूस के दौरान धानमंडी थाना पुलिस की सतर्कता से एक संभावित बड़ी वारदात टल गई। भीड़ के बीच संदिग्ध गतिविधियां करते हुए घूम रहे तीन युवकों को पुलिस ने हिरासत में लेकर तलाशी ली तो उनके कब्जे से एक-एक धारदार चाकू बरामद हुआ। पूछताछ में आरोपियों ने पुरानी रंजिश के चलते हमला करने की मंशा से जुलूस में आने की बात स्वीकार की। पुलिस ने तीनों के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस अधीक्षक डॉ. अमृता दुहन ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों की पहचान अलीपुरा निवासी शोएब खान, आयड़ निवासी मुर्तजा तथा मल्लातलाई निवासी हसीन खान के रूप में हुई है। इनमें से मुर्तजा के खिलाफ पहले से मारपीट का एक मामला दर्ज है।
जानकारी के अनुसार मोहर्रम जुलूस के दौरान धानमंडी थाना क्षेत्र में बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात था। इसी दौरान ड्यूटी पर मौजूद पुलिसकर्मियों को तीन युवक भीड़ में संदिग्ध तरीके से घूमते दिखाई दिए। उनकी गतिविधियों पर नजर रखने के बाद पुलिस ने तत्काल उन्हें रोककर तलाशी ली, जिसमें तीनों के पास से अलग-अलग चाकू बरामद हुए।
प्रारंभिक पूछताछ में सामने आया कि आरोपी पुरानी रंजिश के चलते किसी व्यक्ति पर हमला करने की फिराक में थे। पुलिस ने समय रहते कार्रवाई करते हुए उन्हें गिरफ्तार कर लिया, जिससे जुलूस के दौरान किसी अप्रिय घटना की आशंका समाप्त हो गई और कानून-व्यवस्था प्रभावित होने से बच गई।
धानमंडी थाना प्रभारी भंवरलाल माली के निर्देशन में आरोपियों के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर लिया गया है। पुलिस अब यह भी जांच कर रही है कि तीनों किसे निशाना बनाने की योजना बना रहे थे और उनके साथ इस साजिश में कोई अन्य व्यक्ति शामिल था या नहीं।
इस कार्रवाई में पुलिसकर्मी महेंद्र मीणा और कमल की महत्वपूर्ण भूमिका रही। वरिष्ठ अधिकारियों ने जुलूस के दौरान मुस्तैदी से ड्यूटी निभाने वाले पुलिसकर्मियों की सराहना की है।


Discover more from 24 News Update

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

desk 24newsupdate's avatar

By desk 24newsupdate

Watch 24 News Update and stay tuned for all the breaking news in Hindi ! 24 News Update is Rajasthan's leading Hindi News Channel. 24 News Update channel covers latest news in Politics, Entertainment, Bollywood, business and sports. 24 न्यूज अपडेट राजस्थान का सर्वश्रेष्ठ हिंदी न्‍यूज चैनल है । 24 न्यूज अपडेट चैनल राजनीति, मनोरंजन, बॉलीवुड, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है। 24 न्यूज अपडेट राजस्थान की लाइव खबरें एवं ब्रेकिंग न्यूज के लिए बने रहें ।

Leave a Reply

error: Content is protected !!

Discover more from 24 News Update

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading

Discover more from 24 News Update

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading