Advertisements
24 News Update खेरोदा। खेरोदा थाना क्षेत्र में 18 वर्षीय युवती की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है। परिजनों ने एक युवक पर प्रताड़ना का आरोप लगाया है, जिसके बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस के अनुसार पिता ने रिपोर्ट में बताया कि पुत्री ने कथित रूप से जयदीप चौबीसा निवासी सलूम्बर द्वारा प्रताड़ित किए जाने से परेशान होकर सेल्फोस की गोलियां खा लीं, जिससे उसकी मौत हो गई। घटना के बाद पुलिस ने बीएनएस की धारा 202 सहित अन्य प्रासंगिक धाराओं में प्रकरण दर्ज किया है। मामले की जांच जारी है और पुलिस आरोपों की सत्यता तथा घटना के सभी पहलुओं की गहराई से पड़ताल कर रही है। थानाधिकारी खेरोदा सुरेश विश्नोई के निर्देशन में पुलिस टीम साक्ष्य जुटाने और संबंधित व्यक्तियों से पूछताछ में जुटी है।

