Advertisements
24 News Update उदयपुर। जिले के खेरोदा थाना क्षेत्र में एक विवाहिता के साथ मारपीट और दहेज प्रताड़ना का मामला सामने आया है। पुलिस ने पीड़िता की रिपोर्ट पर आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस के अनुसार आम्बा का गुड़ा बोरिया निवासी मावी पटेल (25) पत्नी विमल पटेल ने शिकायत दर्ज करवाई कि उसके साथ पति द्वारा मारपीट की गई और दहेज की मांग को लेकर प्रताड़ित किया गया।
मामले में आरोपी विमल पटेल पुत्र दौलतराम पटेल, निवासी वली, कुराबड़ को नामजद किया गया है। पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 85, 115(2) और 316(2) के तहत प्रकरण दर्ज किया है। मामले की जांच थानाधिकारी सुरेश विश्नोई कर रहे हैं।

