24 News Update जयपुर। राजधानी के गलता गेट थाना क्षेत्र में एक 31 वर्षीय युवक का शव महिला के कपड़े पहने हुए फंदे से लटका मिलने से सनसनी फैल गई। युवक लाल रंग का लहंगा, विग और कमरबंध पहने हुए था तथा उसने मेकअप भी किया हुआ था। कमरे में बिस्तर पर चूड़ियां और महिलाओं का अन्य सामान भी बिखरा मिला। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है।
घटना गंगापोल गेट के पास सैयद कॉलोनी स्थित श्यामलाल के कुएं इलाके की है। मृतक की पहचान वसीम अंसारी उर्फ मुन्ना (31) के रूप में हुई है, जो तीन बच्चों का पिता था। परिजनों के अनुसार वह एक दिन पहले अपनी पत्नी को उसके पीहर छोड़कर लौटा था। बुधवार सुबह काफी देर तक कमरे से बाहर नहीं आने पर परिजनों ने झरोखे से देखा तो वह फंदे से लटका मिला।
परिजनों ने बताया कि वसीम टेलरिंग का काम करता था और बाद में नगीने घिसाई का व्यवसाय करने लगा था। महिला के कपड़े घर में कहां से आए, इसकी जानकारी परिवार को नहीं है। वहीं इलाके में कुछ लोगों के बीच यह चर्चा भी रही कि वसीम पिछले कुछ दिनों से लाल साड़ी पहने एक महिला दिखने की बात कह रहा था, हालांकि परिवार ने ऐसी किसी जानकारी से इनकार किया है।
गलता गेट थाना प्रभारी धर्म सिंह ने बताया कि घटनास्थल से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। युवक ने महिला के कपड़े क्यों पहने थे और आत्महत्या के पीछे क्या कारण रहे, इसका खुलासा जांच के बाद ही हो सकेगा। पुलिस सभी संभावित पहलुओं की जांच कर रही है।


Discover more from 24 News Update

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

desk 24newsupdate's avatar

By desk 24newsupdate

Watch 24 News Update and stay tuned for all the breaking news in Hindi ! 24 News Update is Rajasthan's leading Hindi News Channel. 24 News Update channel covers latest news in Politics, Entertainment, Bollywood, business and sports. 24 न्यूज अपडेट राजस्थान का सर्वश्रेष्ठ हिंदी न्‍यूज चैनल है । 24 न्यूज अपडेट चैनल राजनीति, मनोरंजन, बॉलीवुड, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है। 24 न्यूज अपडेट राजस्थान की लाइव खबरें एवं ब्रेकिंग न्यूज के लिए बने रहें ।

Leave a Reply

error: Content is protected !!

Discover more from 24 News Update

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading

Discover more from 24 News Update

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading