24 News Update उदयपुर। सावन के पावन महीने में रविवार को उदयपुर की सड़कों पर आस्था और शिवभक्ति का सैलाब उमड़ पड़ा। आयड़ से ऐतिहासिक महाकालेश्वर मंदिर तक निकली विशाल कांवड़ यात्रा में बड़ी संख्या में कांवड़िये और शिवभक्त शामिल हुए। यात्रा जैसे-जैसे शहर के विभिन्न मार्गों से आगे बढ़ी, जगह-जगह श्रद्धालुओं ने पुष्पवर्षा कर कांवड़ियों का स्वागत किया। भक्ति गीतों और हर-हर महादेव के जयकारों से पूरा शहर शिवमय नजर आया।यात्रा के प्रमुख स्वागत केंद्र शक्तिनगर में लिबर्टी पेंट्स के बाहर शक्तिनगर व्यापार मंडल एवं स्थानीय शिवभक्तों ने कांवड़ियों के स्वागत और सेवा के लिए विशेष व्यवस्थाएं कीं। कांवड़ियों के पहुंचते ही उन पर पुष्पवर्षा की गई। स्वागत स्थल पर बज रहे शिव भजनों ने वातावरण को भक्तिमय बना दिया। लंबी यात्रा से थके कांवड़ियों के लिए ठंडी-मीठी शर्बत, शुद्ध पेयजल और विशेष सेगारी प्रसाद की व्यवस्था की गई।शक्तिनगर व्यापार मंडल के महासचिव जितेन्द्र कालरा ने बताया कि सावन में भगवान भोलेनाथ के भक्तों की सेवा करना पूरे व्यापार मंडल और स्थानीय निवासियों के लिए सौभाग्य का अवसर है। कांवड़ियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए जलपान, प्रसाद वितरण और मार्ग व्यवस्था के साथ भीड़ प्रबंधन की तैयारियां पहले से की गई थीं। इसका असर यात्रा के दौरान व्यवस्थाओं में भी दिखाई दिया और पूरा आयोजन अनुशासन एवं श्रद्धा के साथ संपन्न हुआ।कांवड़ यात्रा के दौरान शक्तिनगर में सेवा और स्वागत की जिम्मेदारी संभालने में गोवर्धन राठौड़, सुनील कालरा, अंबालाल, नरेंद्र मुंडिनया, यश पालीवाल, दिव्यांश सिधवानी, ओम खटीक, किशोर राजदेव, कमल साहू, हर्ष लिंजारा, कमलेश सेन और वैभव जैन सहित शक्तिनगर व्यापार मंडल के कार्यकर्ताओं एवं स्थानीय शिवभक्तों की महत्वपूर्ण भूमिका रही। कांवड़ियों के स्वागत के दौरान क्षेत्र में उमड़ा उत्साह और श्रद्धालुओं की सेवा का भाव पूरे आयोजन की खास पहचान बना रहा। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading… Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation सावन मास मे खाटूश्याम झूलोत्सव कीर्तन 15 अगस्त को तुलसीदास सराय मे होगा भूपालपुरा और पुला में तीन वाहन चोरी