चित्तौड़गढ़। Chittorgarh। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री Yogi Adityanath ने रविवार को चित्तौड़गढ़ में आयोजित ऐतिहासिक जौहर मेले के समापन समारोह में संबोधित करते हुए अपराध और महिला सुरक्षा को लेकर सख्त संदेश दिया। उन्होंने कहा कि उनकी सरकार अपराध और नारी गरिमा-सुरक्षा के मामलों में जीरो टॉलरेंस नीति पर काम करती है।योगी ने चेतावनी भरे अंदाज में कहा—“याद रखना, अगर किसी ने किसी बहन-बेटी की सुरक्षा पर हाथ डालने का दुस्साहस किया तो अगले चौराहे पर यमराज उसका इंतजार कर रहा होगा।” उन्होंने दावा किया कि उत्तर प्रदेश में कानून-व्यवस्था में सुधार के कारण अब बेटियां रात की शिफ्ट में भी सुरक्षित घर लौट रही हैं। मेवाड़ की वीरता से मिलती है प्रेरणा अपने लगभग 45 मिनट के संबोधन में योगी आदित्यनाथ ने मेवाड़ की वीर परंपरा और इतिहास का उल्लेख करते हुए कहा कि राजस्थान की इस भूमि ने पूरे देश को प्रेरणा दी है। उन्होंने कहा कि जब भी भारत के शौर्य और पराक्रम की चर्चा होती है तो मेवाड़ और चित्तौड़गढ़ की वीरता की गाथाएं सामने आती हैं। उन्होंने कहा कि चित्तौड़गढ़ का किला केवल पत्थरों का दुर्ग नहीं, बल्कि भारत की अस्मिता का प्रहरी है, जो पीढ़ियों से राष्ट्रभक्ति और बलिदान की प्रेरणा देता आया है। महाराणा प्रताप और पद्मिनी का किया उल्लेख योगी ने कहा कि इतिहास में कई आक्रमणकारी वंश समय के साथ गुम हो गए, लेकिन मेवाड़ के वीरों की परंपरा आज भी जीवित है। उन्होंने कहा कि भारत के हर नागरिक के मन में संकट के समय तीन महान व्यक्तित्वों की स्मृति जागती है— Maharana Pratap Chhatrapati Shivaji Maharaj Guru Gobind Singh योगी ने कहा कि इन महान वीरों की गाथाएं राष्ट्र को साहस और आत्मगौरव की प्रेरणा देती हैं। पद्मिनी के जौहर को बताया नारी सम्मान का प्रतीक अपने संबोधन में योगी ने Rani Padmini के जौहर का भी उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि यह केवल एक ऐतिहासिक घटना नहीं, बल्कि नारी गरिमा और आत्मसम्मान का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि जिस प्रकार माता सीता ने अपने सतीत्व की रक्षा के लिए धरती माता से प्रार्थना की थी, उसी संकल्प की झलक महारानी पद्मिनी के जौहर में दिखाई देती है। ‘राजस्थान की वीर भूमि से मिलती है ऊर्जा’ योगी आदित्यनाथ ने कहा कि उत्तर प्रदेश में जो परिवर्तन दिखाई दे रहा है, वह प्रधानमंत्री Narendra Modi के मार्गदर्शन में संभव हुआ है और राजस्थान की वीर भूमि से भी उन्हें प्रेरणा मिलती है। उन्होंने कहा कि मेवाड़ की परंपरा, वीरांगनाओं के जौहर और संतों की भक्ति से देश को हमेशा नई ऊर्जा मिली है। कई नेता रहे मौजूद कार्यक्रम में केंद्रीय पर्यटन मंत्री Gajendra Singh Shekhawat, खेल मंत्री Rajyavardhan Singh Rathore, सहकारिता मंत्री Gautam Dak, विधायक Chandrabhan Singh Aakya, Vishvaraj Singh Mewar, विधायक Ravindra Singh Bhati और विधायक Arjunlal Jingar सहित कई जनप्रतिनिधि मौजूद रहे। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading... Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation अवैध घरेलू गैस भंडारण पर छापे, 12 सिलेंडर व रिफिलिंग मोटर जब्त, दो के खिलाफ एफआईआर