24 न्यूज़ अपडेट उदयपुर. लोकजन सेवा संस्थान के पांच दिवसीय महाराणा भूपाल जयंती कार्यक्रम के अंतर्गत आज सर्वऋतू विलास गायत्री शक्तिपीठ पर वैदिक मन्त्रोंचार से हवन कर मेवाड़ वासियो के खुशहाल जीवन की मंगलकामना की गई |संस्थान अध्यक्ष प्रो विमल शर्मा ने बताया की हवन मे सम्मिलित जय किशन चौबे, इंद्र सिंह राणावत, गणेश लाल नागदा, मनोहर लाल मूंदड़ा, चंद प्रकाश चित्तोड़ा, राजमल चौधरी, प्रियंका सिंह, चंदा पाराशर, गायत्री दवे, गीता साहू, आकाश साहू, सुरेश मेनारिया, लोकेश जोशी, नारायण चंद साहू, गोविन्द लाल ओढ़ आदि को गायत्री शक्तिपीठ के लक्ष्मण जी झाकड़ व उनकी टीम ने यज्ञ मे घी, नव ग्रह समीधा व हवन सामग्री से आहुतियाँ दिलाई |महासचिव जय किशन चौबे ने बताया की मंगलवार 25 तारीख़ को राजस्थान साहित्य अकादमी सभागार मे मुख्य पुष्पांजलि व सम्मान समारोह का आयोजन होगा | अपने अपने क्षेत्र मे उत्कृष्ट कार्य कर मेवाड़ का नाम रोशन करने पर सम्मानित होने वाली 23 विभूतियों मे उमराव सिंह ओस्तवाल, ब्रिगेडयर डॉ सवाई सिंह जेतावत, प्रो लक्ष्मी लाल धाकड़, डॉ प्रेमी भंडारी, डॉ मनीष श्रीमाली, डॉ नीतू मेनारिया, नारायण लाल उपाध्याय, डॉ जे पी एन ओझा, राज्यवर्धन सिंह राठौड़, वर्षा झाला, स्वामी भगवान प्रकाश, अमरचंद बिश्नोई, शिवनन्दन बिश्नोई, सागरीया बंधु शामिल है| Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading... Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation एकलिंगनाथ राष्ट्रीय संगठन का सामूहिक विवाह समारोह अब 17 मई को यात्रीगण खुशखबरी पर ध्यान दें : उदयपुर-जयपुर, दिल्ली सराय और असारवा सहित 41 जोड़ी रेलसेवाओं में बढाये विभिन्न श्रेणी के 88 डिब्बे