24newsupdate udaipur. दिनांक 22.03.2025 को विश्व जल दिवस के अवसर पर, सीटीएई, एमपीयूएटी के मृदा एवं जल अभियांत्रिकी विभाग ने ग्लेशियर संरक्षण विषय पर एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया। यह कार्यक्रम सीटीएई फार्म में स्थित सुंदर बाई की बावड़ी में मनाया गया। कार्यक्रम का मुख्य अतिथि डॉ अरविंद वर्मा अनुसंधान निदेशक, कार्यक्रम की अध्यक्षता डॉ. सुनील जोशी, अधिष्ठाता सीटीआई ने की एवं विशेष अतिथि डॉ बी एल मीणा हेड, एनबीएसएस एव एलयूपी थे। कार्यक्रम में सुंदर बाई की बावड़ी की साफ सफाई महाविद्यालय के छात्रों एवं विश्वविद्यालय के कर्मचारियों ने मिलकर की उसके उपरांत एनएसएस के छात्र-छात्राओं द्वारा विश्व जल दिवस पर पोस्टर द्वारा जल की महत्वता को प्रदर्शित किया।
कार्यक्रम का आरंभ जल पूजन के साथ हुआ, जो जल की पूजा के लिए एक पारंपरिक परम्परा है। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि डॉ. अरविंद वर्मा ने बताया कि भारत दुनिया में सर्वाधिक जनसंख्या वाला देश है एवं सिर्फ 4 प्रतिशत जल स्रोत उपलब्ध है अतः हमें जल का उपयोग बहुत सोच समझ कर करना चाहिए, विश्वविद्यालय कम पानी में अधिक पैदावार देने वाली फसलों पर लगातार अनुसंधान कर रहा है जिससे हमें सीमित संसाधनों में भी अधिक उत्पादन मिल सके। डॉ. बी एल मीणा ने बताया कि मृदा एवं जल की गुणवत्ता को बनाए रखना हम सभी की जिम्मेदारी है एवं पानी का सीमित उपयोग करना चाहिए। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए डॉ. सुनील जोशी, अधिष्ठाता, सीटीएई ने बताया कि खेती में सेंसर आधारित सिंचाई पद्वति अपना कर 30 से 70 प्रतिशत जल बचाया जा सकता है, विश्वविद्यालय सेंसर आधारित खेती पर निरंतर अनुसंधान कार्य कर रहा है। डॉ. केके यादव ने विश्वविद्यालय में संचालित परियोजना सिंचाई जल प्रबंधन के अंतर्गत जल की बचत एवं भूजल गुणवत्ता में सुधार हेतु किए गए कार्यों को विस्तार से बताएं। डॉ मनजीत सिंह ने मृदा एवं जल अभियांत्रिकी विभाग में संचालित विभिन्न परियोजनाओं के माध्यम से जल संरक्षण एवं भूजल पुर्नभरण हेतु किये जा रहे कार्य से सभी को अवगत कराया, साथ ही प्रोटेक्टेड कल्टीवेशन, हाइड्रोपोनिक एवं ऑटोमेशन के द्वारा जल की बचत पर प्रकाश डाला। इस अवसर पर कार्य में कार्यक्रम में उपस्थित सभी अतिथियों एवं विद्यार्थियों द्वारा जल की बचत एवं संरक्षण हेतु जल शपथ ली। एनएसएस के छात्र-छात्राओं द्वारा विश्व जल दिवस पर पोस्टर द्वारा जल की महत्वता को प्रदर्शित किया। कार्यक्रम का संचालन श्रीमती दामिनी आर्य ने किया
Discover more from 24 News Update
Subscribe to get the latest posts sent to your email.