24 News Update उदयपुर। नेहरू हॉस्टल के पास बन रही सर्विस रोड पर सड़क के बीच बाधा बन रहे विद्युत टॉवरों को हटाने का कार्य बुधवार से शुरू कर दिया गया है। टॉवर हटने के साथ ही सड़क निर्माण कार्य में तेजी आएगी और क्षेत्रवासियों को बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है।जानकारी के अनुसार हिरणमगरी सेक्टर-3, डोरे नगर, लालमंगरी सहित आसपास के क्षेत्रों के लोगों को लंबे समय से आवागमन में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। इन इलाकों में जाने के लिए लोगों को सेवाश्रम ओवरब्रिज के पास से रॉन्ग साइड होकर गुजरना पड़ता था, जिससे यह क्षेत्र एक्सीडेंट जोन बन गया था और कई हादसे हो चुके थे।इस समस्या को लेकर स्थानीय निवासियों ने शहर विधायक ताराचंद जैन को अवगत कराया। विधायक ने मामले की गंभीरता को देखते हुए मोहनलाल सुखाड़िया विश्वविद्यालय और राजभवन से पत्राचार कर नेहरू हॉस्टल की कुछ भूमि सड़क निर्माण के लिए उपलब्ध करवाई। इसके बाद उदयपुर विकास प्राधिकरण (यूडीए) के माध्यम से यहां सर्विस रोड का कार्य शुरू करवाया गया, ताकि लोगों को सुरक्षित वैकल्पिक मार्ग मिल सके।निर्माण कार्य के दौरान सड़क के बीचों-बीच खड़े विद्युत हाईटेंशन टॉवर बड़ी बाधा बन रहे थे, जिससे काम रुक गया था। इस पर स्थानीय लोगों ने फिर से विधायक को जानकारी दी। विधायक ताराचंद जैन ने तुरंत विद्युत विभाग के अधीक्षण अभियंता केसी मीणा से बात कर टॉवरों को शीघ्र शिफ्ट करने के निर्देश दिए।विधायक के निर्देश के बाद विद्युत विभाग की टीम मौके पर पहुंची और टॉवर शिफ्ट करने का कार्य शुरू कर दिया गया। अधिकारियों के अनुसार टॉवर हटते ही कुछ ही दिनों में सर्विस रोड का शेष निर्माण कार्य पूरा कर लिया जाएगा।सर्विस रोड बनने के बाद लोगों को रॉन्ग साइड चलने की मजबूरी से छुटकारा मिलेगा, जिससे सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगेगा और यातायात व्यवस्था सुचारू हो सकेगी। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading... Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation जेके पारस हॉस्पिटल में अग्नि सुरक्षा मॉक ड्रिल, आपात स्थिति से निपटने का दिया प्रशिक्षण उदयपुर के रिटायर्ड जीएसटी अधीक्षक श्याम सुंदर जैन को राहत, चार्जशीट निरस्त