Site icon 24 News Update

महिला पतंजलि योग समिति ने अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस महिला योग शिक्षिकाओं का किया सम्मान

Advertisements

24 न्यूज अपडेट. उदयपुर। आज 8 मार्च को सुबह 6 बजे जगन्नाथ धाम मंदिर प्रांगण में महिला पतंजलि योग समिति उदयपुर का अंतर्राष्ट्रीय महिला योग दिवस का कार्यक्रम संपन्न किया गया इस अवसर पर उदयपुर के विभिन्न स्थानों पर वर्ष पर्यंत निशुल्क योग कक्षा में योग सेवा करने वाली योग शिक्षिकाओं का शाल और ओपर्णा पहना कर उनकी योग सेवा के लिए सम्मान किया गया। इस मौके पर वरिष्ठ साहित्यकार एवं पतंजलि की योग शिक्षक श्री श्याम मठपाल ने महिला सशक्तिकरण और योग सेवा पर स्वरचित कविता पाठ कर सबको मंत्र मुक्त कर दिया।
इस सम्मान समारोह की मुख्य अतिथि आचार्य अनीता पालीवाल, जिला प्रभारी महिला पतंजलि योग समिति उदयपुर मैं सबका सम्मान किया एवं समाज में योग सेवा के क्षेत्र में महिलाओं की सहभागिता की सराहना करते हुए सभी योग साधकों से भी अपील की कि वह अपने साथ योग कक्षाओं में अपने घर की महिलाओं को सम्मिलित करें और वर्तमान समय में महिलाओं में बढ़ रही बीमारियों से बचाव के लिए दैनिक जीवन में योग को दिनचर्या में शामिल करने की भी अपील की।
इस अवसर पर महिला पतंजलि योग समिति की इन योग शिक्षिकाओं का सम्मान हुआ जिनमें मुख्य रूप से भागीरथी कार्की, भावना कनेरिया डॉक्टर प्रीति सुमेरिया उमा विजयवर्गी ,सरोज व्यास,छाया पाल,पुष्पा गुप्ता,दीपा राजपुरोहित,शोभना शर्मा, शारदा गुप्ता,यशोदा वैष्णव,सूरज, सिया,विमला,रामपति,मिथलेश आदि थे।
इस अवसर पर अशोक कनेरिया, गिरीराज पालीवाल, मीडिया प्रभारी विनोद कुमार रेगर, प्रीतम सिंह चुंडावत, भूपेंद्र शर्मा, अशोक सावरा आदि उपस्थित है।

Exit mobile version