24 News Update उदयपुर। भाजपा की महिला कार्यकर्ताओं ने नारी शक्ति वंदन बिल को लेकर विरोध दर्ज कराते हुए शनिवार को शहर में रैली निकाली और मानव श्रृंखला बनाकर प्रदर्शन किया। इस दौरान विपक्षी दलों के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई तथा Rahul Gandhi का पुतला भी जलाया गया। प्रदर्शन की शुरुआत टाउन हॉल से हुई, जहां से ‘नारी शक्ति आक्रोश रैली’ निकाली गई। शहर के विभिन्न क्षेत्रों से बड़ी संख्या में महिलाएं इसमें शामिल हुईं। हाथों में तख्तियां लिए महिलाओं ने टाउन हॉल से सूरजपोल तक पैदल मार्च किया और पूरे रास्ते उन राजनीतिक दलों के खिलाफ नारे लगाए, जिन्होंने संसद में इस बिल का विरोध किया है। रैली के सूरजपोल पहुंचने पर महिलाओं ने एक-दूसरे का हाथ पकड़कर लंबी मानव श्रृंखला बनाकर एकजुटता का प्रदर्शन किया। इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने कांग्रेस और विशेष रूप से लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के खिलाफ विरोध जताते हुए नारेबाजी की और पुतला दहन किया। प्रदर्शनकारी महिलाओं का कहना था कि इस महत्वपूर्ण बिल का विरोध करना उनके अधिकारों के खिलाफ है। उन्होंने आरोप लगाया कि विपक्षी दल महिलाओं को सशक्त होते नहीं देखना चाहते, इसलिए इस बिल में बाधाएं डाली जा रही हैं। कार्यक्रम में पार्टी की प्रदेश उपाध्यक्ष अलका मुंदड़ा ने कहा कि जो दल नारी सम्मान की बात करते हैं, उन्होंने ही संसद में इस बिल का विरोध कर दोहरा रवैया अपनाया है। वहीं महिला मोर्चा की पूर्व शहर जिलाध्यक्ष कविता जोशी ने चेतावनी दी कि यदि महिलाओं के अधिकारों के साथ इसी तरह हस्तक्षेप किया गया तो आंदोलन को और व्यापक रूप दिया जाएगा।जन आक्रोश महिला पदयात्रा में विभिन्न जनप्रतिनिधियों, पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं की उल्लेखनीय उपस्थिति रही। इस दौरान गजपाल सिंह राठौड़, चुन्नीलाल गरासिया, फूलसिंह मीणा, डॉ. अलका मुंदड़ा सहित कई नेताओं ने पदयात्रा को रवाना किया। कार्यक्रम में महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष कविता जोशी, पूर्व महापौर रजनी डांगी, किरण तातेड, सुषमा कुमावत, पारस सिंघवी, डॉ. पंकज बोराणा, देवीलाल सालवी, दिग्विजय श्रीमाली, बाबूलाल ओड, कोमल गहलोत, सोनिका जैन, विजयलक्ष्मी कुमावत, कन्हैया वैष्णव, रणजीत दिगपाल, अमृत मेनारिया, तुषार मेहता, अर्चना शर्मा सहित अनेक पदाधिकारी मौजूद रहे। इसके अलावा जिला उपाध्यक्ष करणसिंह शक्तावत, जगदीश शर्मा, जिला मंत्री सिद्धार्थ शर्मा, हजारी जैन, प्रकाश अग्रवाल, गिरीश शर्मा, अशोक शर्मा, जिला प्रवक्ता गोविंद दीक्षित, सुनील चौधरी, मोहन पटेल, मोहन मीणा, कमलेश शर्मा, मुकेश जोशी, राजमल चित्तौड़ा, सुनील व्यास, गजेंद्र अग्रवाल, लक्ष्मण मीणा, भगवतीलाल तेली, राकेश जैन, कृष्णकांत कुमावत, परविंदर सिंह देवड़ा, मनीष चौहान, रतन गांछा, गोपाल सालवी, दूल्हेसिंह देवड़ा, हिम्मत सिंह देवड़ा, राजकुमारी गन्ना, संतोष मेनारिया, सीमा साहू सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, पार्षद, पदाधिकारी व कार्यकर्ता शामिल हुए। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading... Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation ज्वेलर पर चाकू से हमला; घटना CCTV में कैद पिघला देने वाली गर्मी में रैलियां और विरोध प्रदर्शन!!! नेतागिरी और अफसरशाही की लगता है मर गई हैं संवेदनाएं???