24 News Update उदयपुर। शहर के भूपालपुरा थाना क्षेत्र में दिनदहाड़े लूट की वारदात सामने आई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, 17 अप्रैल को दोपहर करीब 3:10 बजे अलीपुरा निवासी डिम्पल माला पत्नी हरदील अजीज के साथ यह घटना घटी।
पीड़िता ने अपनी रिपोर्ट में बताया कि वह स्कूल से घर लौट रही थी। जब वह मीरा गल्र्स कॉलेज के सामने स्थित मौका केफे के बाहर पहुंची, तभी स्कूटी पर सवार दो अज्ञात युवक उसकी स्कूटी के समानांतर आए और उसके स्कूटी में लटके हैंडबैग को झपटकर फरार हो गए। घटना के बाद आरोपी हनुमान जी मंदिर रोड की ओर तेजी से भाग निकले। पीड़िता की रिपोर्ट पर भूपालपुरा थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जांच हैड कांस्टेबल श्रीमती रूकेश को सौंपी गई है। पुलिस ने इस प्रकरण में भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 304(2) एवं 3(5) के तहत केस दर्ज किया है। घटना स्थल के आसपास लगे CCTV कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है तथा आरोपियों की तलाश जारी है।
दिनदहाड़े महिला से हैंडबैग लूटा, दो अज्ञात युवक फरार

Advertisements
