24 News Update उदयपुर। उदयपुर जिले के झाड़ोल में सोमवार शाम एक विधवा महिला ने पार्किंग विवाद से परेशान होकर खुद को आग लगाने की कोशिश की। महिला ने गुस्से में अपने शरीर पर केरोसिन डाल लिया और हाथ में माचिस लेकर आत्मदाह का प्रयास किया। मौके पर मौजूद एक पड़ोसी महिला ने माचिस छीनकर उसकी जान बचाई।
घटना का वीडियो सामने आया है। जानकारी के अनुसार झाड़ोत सीएचसी परिसर में महिला गंगा देवी की दुकान के सामने सोमवार शाम करीब 5 बजे एक दुकानदार ने अपने परिवार की गाड़ी खड़ी कर दी। इससे नाराज गंगा देवी ने विरोध जताया। विवाद बढ़ने पर उसने केरोसिन की बोतल उठाई और खुद को आग लगाने की धमकी दे दी।
हंगामा होने पर मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। गंगा देवी ने बताया कि वह विधवा है और उसकी छोटी सी दुकान है। उसके सामने आए दिन गाड़ियां खड़ी कर दी जाती हैं, जिससे वह परेशान हो गई थी। इस बीच एक अन्य महिला ने मौके पर पहुंचकर माचिस छीन ली और उसे समझाने का प्रयास किया।
सूचना पर झाड़ोल पुलिस थाने की टीम मौके पर पहुंची और दोनों पक्षों से बातचीत कर स्थिति को नियंत्रित किया।
महिला ने खुद को आग लगाने की कोशिशः पार्किंग विवाद से नाराज होकर शरीर पर केरोसिन डाला, पड़ोसी ने बचाई जान

Advertisements
