Site icon 24 News Update

सूरजपोल चौराहे पर महिला ने लगाई खुद को आग

Advertisements

24 न्यूज अपडेट. उदयपुर। उदयपुर शहर के सूरजपोल चौराहे पर एक महिला ने खुद को पेट्रोल डालकर आग लगा ली। घटना के दौरान महिला आग की लपटों से घिरी हुई थी और तीन मिनट तक इधर-उधर दौड़ती रही, जिससे वहां अफरा-तफरी का माहौल बन गया। महिला की पहचान हो गई है। महिला का नाम भावना यादव है, और वह सूरजपोल क्षेत्र की रहने वाली है। घटना का कारण यह बताया जा रहा है कि प्रारंभिक जांच में पारिवारिक विवाद के चलते महिला के सुसाइड करने की कोशिश की आशंका जताई जा रही है। हालांकि, अभी स्पष्ट कारणों की पुष्टि नहीं हो पाई है। महिला ने पेट्रोल डालकर खुद को आग लगाई। आग की लपटों से घिरी महिला ने मदद के लिए दौड़ लगाई। मौके पर मौजूद लोगों ने पानी डालकर आग बुझाई और उसे अस्पताल पहुंचाया। महिला 50 प्रतिशत 50 प्रतिशत तक झुलस गई है और उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है। सूरजपोल पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। चश्मदीद का बयान आया है। प्रत्यक्षदर्शी राजकुमार तंबोली ने बताया कि महिला का घटना से पहले किसी व्यक्ति से झगड़ा हो रहा था। उसने पास की दुकान से माचिस भी मांगी थी। महिला को महाराणा भूपाल सिंह अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसका इलाज जारी है। पुलिस पारिवारिक विवाद और अन्य संभावित कारणों की जांच कर रही है।

Exit mobile version