24 News Update सागवाड़ा (जयदीप जोशी)। नगर के आसपुर मार्ग लोहारिया तालाब के सामने स्थित कान्हडदास दास धाम बड़ा रामद्वारा में चातुर्मास में शाहपुरा धाम के रामस्नेही संत तिलकराम ने सत्संग में बताया कि भगवान की भक्ति से जो विचलित हो जाता है परमात्मा से काफी दूर हो जाता है। संत ने कहा सत्संग भाग्य मे मिलता जन्म भक्ति के लिए मिलता ऐसा सत्संग दे कि एक पल भी परमात्मा को न भूलें । पारस सोने से भी महंगा है जो श्रेष्ठ संगत, भक्ति से मिलना संभव है । मुख में राम- राम होने से स्थिति से बदल देता है जीवन, परमात्मा यमराज के मुख से बचा लेता है । सदानंद जी महाराज जीवो को काल से बचा लेते थे । सृष्टि का भरण – पोषण करने वाले परमात्मा है घमंड -अभिमान करने वाला डुब जाता है । शेर की दहाड जैसे होने है गुरू के शब्द जो शब्द बोलते हैं शिष्य ग्रहण कर ले तो वह महान व्यक्ति बन जाता है । क्रोध जरूरत है उतना ही करे, ऊपर का क्रोध ही करें, भीतर का नहीं, जिससे नाश हो जाता है । सर्फ की मणि प्रकाश देती है वैसे ही गुरु के शब्द भी होते हैं, मणी दिन मे नहीं दिखती । हिरण की नाभि में कस्तुरी छिपी रहती संत ने बताया कि हमें समय-समय पर दान देने चाहिए । धर्म के लिए दिया गया दान सबसे श्रेष्ठ दान होता है और उस दान से मिले पुण्य से आत्मा पुण्यात्मा हो जाती है । उस आत्मा को बिना किसी व्यवधान के मोक्ष की प्राप्ति हो जाती है । धर्म के लिए किया गया यह कार्य जिसमें श्रद्धा युक्त होकर किसी याचक या दीन-हीन व्यक्ति को जीवन उपयोगी वस्तुएं सदा के लिए प्रदान की जाती है । ऐसे कार्य करने वाला श्रद्धालु दानी, दानदाता ,दानवीर व दानशील कहलाता है । राजा हरिश्चंद्र जैसे कई दानवीर इस युग में हुए जिन्होंने अपना नाम रोशन किया । मनुष्य के लिए दान से बढक़र कोई सुख नहीं है । दान कई प्रकार के होते हैं- अन्नदान, जलदान , भूमि दान ,स्वर्णदान ,रजत दान, गौ-दान ,तिलदान, कन्यादान एवं विद्यादान है । प्रवक्ता बलदेव सोमपुरा ने बताया आज का संत प्रसाद पंकज सोमपुरा परिवार का रहा । सत्संग में रामस्नेही समिति अध्यक्ष सुधीर वाडेल ,विजय पंचाल , देवीलाल सोनी ,विष्णु भासरिया, जयंतीलाल मोची, जितेंद्र प्रजापत ,बबलू प्रजापत, संजय प्रजापत (जोधपुर से), सुरेंद्र शर्मा, अनिल सोनी के अतिरिक्त लीला देवी प्रजापत, रिंकू देवी प्रजापत (जोधपुर), गमीरी प्रजापत, प्रेमलता सुथार समेत अन्य श्रद्धालु उपस्थित रहे। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading… Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation लम्बे समय से फरार दो स्थाई वारन्टी गिरफतार राम कथा कलयुग में कामधेनु गाय है- कथा वाचक कमलेश शास्त्री हरियाली अमावस्या पर उमडा भक्तों का सैलाब