Advertisements
24 News Update उदयपुर l पश्चिमी क्षेत्र सांस्कृतिक केंद्र के निदेशक डॉ. अश्विनी एम. दलवी का अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत संगठन के प्रतिनिधिमंडल ने उनके कार्यालय जाकर उपरना पहनाकर एवं स्वागत पत्र भेंट किया l यह जानकारी पंचायत संगठन के जिला मंत्री नारायण पंचोली ने देते हुए बताया कि उनके पदभार ग्रहण करने पर पश्चिमी क्षेत्र सांस्कृतिक केंद्र द्वारा आयोजित विभिन्न कार्य क्षेत्रों में गतिविधियों द्वारा नया आयाम स्थापित करने के साथ साथ पर्यटकों का आकृषित केंद्र बनेगा और उदयपुर का नाम रोशन होगा l इस प्रतिनिधिमंडल में ग्राहक पंचायत संगठन के प्रांत संगठन मंत्री राकेश पालीवाल, जिला अध्यक्ष शिव कुमार शर्मा, करण सिंह कटारिया, फतेहलाल पारिक, रमेश जोशी, अनिल टांक आदि उपस्थित थे l

