Site icon 24 News Update

डॉ. अश्विन बने पश्चिम क्षेत्र सांस्कृतिक केन्द्र के निदेशक

Advertisements

24 News Update उदयपुर। डॉ. अश्विन महेश दलवी ने गुरूवार को तीन वर्ष के लिए पश्चिम क्षेत्र सांस्कृतिक केन्द्र के निदेशक का पदभार ग्रहण किया। वे पूर्व में ललित कला अकादमी, राजस्थान के अध्यक्ष (राज्य मंत्री दर्जा) के रूप में भी अपनी सेवाएं दे चुके है। इटावा घराने के सुरबहार वादक और पंडित अरविन्द पारिख के शिष्य डॉ. दलवी ने राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर प्रतिष्ठित मंचों पर अपने प्रदर्शन से विशिष्ट पहचान बनाई है। वे दिवंगत प्रसिद्ध कला गुरु श्री महेश दलवी के पुत्र हैं।
उत्तर क्षेत्र सांस्कृतिक केंद्र पटियाला के निदेशक फुरक़ान खान जिनके पास पश्चिम क्षेत्र सांस्कृतिक केंद्र के निदेशक का अतिरिक्त पदभार था, ने आज डॉ. अश्विन दलवी का कार्यालय में स्वागत किया और उन्हें पदभार सौंपा। इस अवसर पर केन्द्र के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। डॉ. दलवी के नेतृत्व में पश्चिम क्षेत्र सांस्कृतिक केन्द्र की गतिविधियों को नई दिशा और गति मिलने की उम्मीद है।
उल्लेखनीय है कि पश्चिम क्षेत्र सांस्कृतिक केन्द्र के तहत राजस्थान, गुजरात, महाराष्ट्र, गोवा और दमण-दीव व दादरा नगर हवेली की सांस्कृतिक गतिविधियों का दायित्व है।

Exit mobile version