24 News Update उदयपुर। ग्राहक पंचायत संगठन का दो दिवसीय अभ्यास वर्ग सम्पन्न हुआ। अभ्यास वर्ग को संबोधित करते हुए क्षेत्रीय संगठन मंत्री भगवती शर्मा ने कहा कि ऐसे प्रशिक्षण वर्गों से कार्यकर्ताओं को संगठन की कार्य पद्धति की स्पष्ट जानकारी मिलती है, जिससे जिलों में उपभोक्ताओं के हित में प्रभावी कार्य करने की प्रेरणा प्राप्त होती है। उन्होंने बताया कि उपभोक्ता संरक्षण कानून 2019 के निर्माण में ग्राहक पंचायत की महत्वपूर्ण भूमिका रही है।
जिला मंत्री नारायण पंचोली ने बताया कि उद्घाटन सत्र में ओम त्रिपाठी एवं नारायण हेडा ने पंच परिवर्तन विषय पर विचार रखे। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रांत अध्यक्ष रोशनलाल तोतला ने की। प्रांत संगठन मंत्री राकेश पालीवाल ने संगठन का वार्षिक पंचांग प्रस्तुत करते हुए जिला से तहसील स्तर तक ग्राहक मार्ग सेवा केंद्र खोलने की योजना की जानकारी दी। प्रांत सचिव प्रमोद राठौर ने आरटीआई विषय पर विस्तार से मार्गदर्शन किया तथा कार्यक्रम का संचालन भी किया।
समापन सत्र में विभाग सह-कार्यवाह श्याम नागर ने संघ के 100 वर्ष एवं ग्राहक पंचायत के 50 वर्ष पूर्ण होने पर शुभकामनाएं देते हुए पर्यावरण संरक्षण का आह्वान किया। कार्यक्रम में प्रांत उपाध्यक्ष शिशिर विजयवर्गीय, फतेहलाल पारिक, डॉ. कुणाल आमेटा, शंकरलाल तेली, सोनल विजयवर्गीय सहित कोटा, उदयपुर, अजमेर, बारा, भीलवाड़ा, बांसवाड़ा, बूंदी एवं झालावाड़ से प्रांत एवं जिला स्तर के कार्यकर्ताओं ने सहभागिता की। कार्यक्रम के अंत में कुशाल गुप्ता ने आभार व्यक्त किया।
ग्राहक पंचायत संगठन का दो दिवसीय अभ्यास वर्ग सम्पन्न

Advertisements
