24 news Update नई दिल्ली | वोडाफोन आइडिया के शेयरों में शुक्रवार को जोरदार तेजी देखने को मिली। कंपनी का शेयर 12% उछलकर 8.38 रुपए पर पहुंच गया। उछाल की बड़ी वजह सुप्रीम कोर्ट में 9,450 करोड़ रुपए की नई AGR डिमांड से जुड़ी सुनवाई का टलना है। केंद्र सरकार ने मामले पर जवाब देने के लिए अतिरिक्त समय मांगा, जिससे निवेशकों का भरोसा बढ़ा और शेयर चढ़ गए।

शेयर बाजार में जबरदस्त हलचल
बीते एक महीने में कंपनी का शेयर 27% बढ़ चुका है, जबकि छह महीने में 13% की तेजी दर्ज हुई। हालांकि, सालाना आधार पर इसमें अभी भी 19% की गिरावट है। फिलहाल कंपनी का मार्केट कैप 90,570 करोड़ रुपए के करीब है।

सरकार भी हिस्सेदार, समाधान की तलाश
सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता ने सुप्रीम कोर्ट को बताया कि सरकार के पास वोडाफोन आइडिया में 48.99% हिस्सेदारी है, इसलिए ऐसा हल जरूरी है जो न केवल कंपनी बल्कि 19.8 करोड़ ग्राहकों और 18,000 कर्मचारियों के हितों की भी रक्षा करे। मेहता ने कोर्ट से सुनवाई 26 सितंबर तक टालने का अनुरोध किया। मार्च 2020 में सुप्रीम कोर्ट ने FY17 तक के AGR बकाए को सही ठहराया था और आगे री-असेसमेंट पर रोक लगा दी थी। इसके बावजूद टेलीकॉम विभाग (DoT) ने FY18 और FY19 के लिए नई मांग उठाई। वोडाफोन आइडिया का दावा है कि यह मांग गलत है और इसमें पहले से तय वर्षों को भी दोबारा शामिल कर लिया गया है।

कंपनी का पक्ष
वोडाफोन आइडिया का कहना है कि DoT की नई मांग का बड़ा हिस्सा 5,606 करोड़ रुपए उन्हीं वर्षों से जुड़ा है जिन्हें कोर्ट पहले ही निपटा चुका है। कंपनी ने दलील दी कि 83,400 करोड़ रुपए के मौजूदा AGR बकाए का बोझ पहले से ही उस पर है। इसमें ब्याज और पेनल्टी जोड़ने के बाद कुल देनदारी करीब 2 लाख करोड़ रुपए हो जाती है।
कंपनी ने चेतावनी दी कि यह नई मांग उसके सर्वाइवल के लिए संकट खड़ा कर सकती है। इससे न सिर्फ ग्राहकों की सेवाएं प्रभावित होंगी बल्कि हजारों प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष नौकरियां भी खतरे में पड़ जाएंगी।


Discover more from 24 News Update

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

By desk 24newsupdate

Watch 24 News Update and stay tuned for all the breaking news in Hindi ! 24 News Update is Rajasthan's leading Hindi News Channel. 24 News Update channel covers latest news in Politics, Entertainment, Bollywood, business and sports. 24 न्यूज अपडेट राजस्थान का सर्वश्रेष्ठ हिंदी न्‍यूज चैनल है । 24 न्यूज अपडेट चैनल राजनीति, मनोरंजन, बॉलीवुड, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है। 24 न्यूज अपडेट राजस्थान की लाइव खबरें एवं ब्रेकिंग न्यूज के लिए बने रहें ।

Leave a Reply

error: Content is protected !!

Discover more from 24 News Update

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading

Discover more from 24 News Update

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading