24 News Update उदयपुर। भारतीय रेलवे की व्यवस्थाओं को लेकर बढ़ती शिकायतों के बीच गुरुवार को महिला कांग्रेस की नेशनल कोऑर्डिनेटर शांता प्रिंस ने उदयपुर रेलवे स्टेशन पर एरिया मैनेजर से शिष्टाचार मुलाकात कर यात्रियों की समस्याओं को प्रमुखता से उठाया। दिल्ली-उदयपुर रूट पर कंफर्म टिकट न मिलने की समस्या को लेकर उन्होंने गंभीर चिंता जताई। 15 दिन पहले बुकिंग, फिर भी टिकट वेटिंगशांता प्रिंस ने बताया कि यात्रियों को 15 दिन पहले टिकट कराने के बावजूद कंफर्म सीट नहीं मिल रही है। इससे खासकर वे छात्र और युवा प्रभावित हो रहे हैं, जो परीक्षा या इंटरव्यू के लिए यात्रा करते हैं। कई बार उन्हें यात्रा रद्द करनी पड़ती है या वैकल्पिक साधनों के लिए भटकना पड़ता है। महिला यात्रियों की परेशानीउन्होंने कहा कि महिला यात्रियों को RAC टिकट मिलने पर अजनबी पुरुषों के साथ सीट शेयर करनी पड़ती है, जिससे उन्हें पूरी रात असहज स्थिति में सफर करना पड़ता है। यह सुरक्षा और सुविधा—दोनों के लिहाज से गंभीर मुद्दा है। उदयपुर जैसे पर्यटन शहर में कंफर्म टिकट की समस्या का असर टूरिज्म पर भी पड़ रहा है। पर्यटक यात्रा में अनिश्चितता के कारण प्लान बदल रहे हैं, जिससे शहर के राजस्व पर भी असर पड़ सकता है। उन्होंने बताया कि एरिया मैनेजर ने बातचीत में कहा कि रूट पर यात्री भार काफी अधिक है, जिससे कंफर्म टिकट में दिक्कत आ रही है। साथ ही अब चार्ट प्रिपरेशन का समय 8 घंटे पहले कर दिया गया है, जिससे आखिरी समय में यात्रा करने वाले यात्रियों को परेशानी बढ़ी है। नई ट्रेन और अतिरिक्त कोच की मांगदिल्ली-उदयपुर के बीच एक और ट्रेन चलाने की जरूरत है। साथ ही तत्काल राहत के तौर पर ट्रेनों में अतिरिक्त डिब्बे बढ़ाने की मांग रखी गई। एरिया मैनेजर ने भरोसा दिलाया कि इस मुद्दे को उच्च स्तर पर रखा जाएगा। शांता प्रिंस ने चेतावनी दी कि यदि जल्द समाधान नहीं हुआ, तो महिला कांग्रेस सरकार को ज्ञापन सौंपकर आंदोलन करेगी। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading… Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation हनुमान जयंती पर बालाजी की महाआरती कर महाप्रसादी का हुआ आयोजन जरगाजी नया स्थान पर विशाल भजन संध्या आज, पद्मश्री प्रहलाद सिंह टिपानिया देंगे भजनों की प्रस्तुतियां महामेघ धर्म जागरण यात्रा का किया जाएगा स्वागत