24 News Update कोटा. वर्तमान महावीर खुला विश्वविद्यालय की ओर से आज बीएसटीसी की परीक्षा का आयोजन किया जा रहा है। राजस्थान के 41 जिलों में 860 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं परीक्षा की निगरानी के लिए जयपुर में कंट्रोल रूम बनाया गया जहां प्रदेश के परीक्षा केंद्र में लगे सीसीटीवी से निगरानी की जा रही है परीक्षा शुरू होने से आधे घंटे पहले 8:30 बजे परीक्षा केंद्र का गेट बंद कर दिया गया। परीक्षा केंद्र और पुलिस स्टाफ के द्वारा अभ्यर्थियों को पूरी चेकिंग के बाद ही परीक्षा केंद्र में अंदर भेजा गया। महिला कैंडिडेट के कान के झुमके, नाक की लोंग खुलवाए गए। किसी भी प्रकार की मेटल की वस्तु परीक्षा केंद्र में प्रवेश नहीं करने दी गई। पहली पारी सुबह 9 से 12 बजे तक पहली पारी की परीक्षा सुबह 9 से दोपहर 12 बजे तक मोदी कॉलेज परीक्षा केंद्र पर 8:30 बजे बाद पहुंचे अभ्यर्थियों को परीक्षा केंद्र में प्रवेश नहीं दिया गया। कई 10 से 12 महिला अभ्यर्थी 5 से 10 मिनट की देरी से पहुंचे बाहर मौजूद पुलिस स्टाफ से अंदर जाने के लिए मिन्नतें करते रहे लेकिन अभ्यर्थियों को अंदर नहीं जाने दिया गया। दूसरी पारी का एग्जाम दोपहर 2.30 बजे से शाम 5.30 बजे तक है। दूसरी पारी में 2.00 बजे बाद प्रवेश नहीं मिलेगा। परीक्षा के लिए क्यूआर कोड को स्कैन करने पर ही अभ्यर्थी की पहचान पुख्ता की जाएगी। हर अभ्यर्थी की बायोमेट्रिक जांच की गई। समन्वयक डॉ.रवि गुप्ता ने बताया इस बार परीक्षा के लिए प्रदेश में 6,04,692 अभ्यर्थियों ने पंजीकरण कराया है। जिनमें से करीब 70% महिलाएं हैं। परीक्षा दो पारियों में होगी। जयपुर में सर्वाधिक 44 केंद्र व प्रतापगढ़ में सबसे कम 9 केंद्र हैं। कोटा जिले में 24 परीक्षा केंद्रों पर 18 हजार के लगभग अभ्यर्थी नामांकित है। अभ्यर्थी को प्रवेश पत्र के साथ अपना मूल पहचान पत्र, काला अथवा नीला बॉल पेन, एक नया रंगीन पासपोर्ट फोटो लाना होगा। परीक्षा केंद्र में मोबाइल फोन, ब्लूटूथ, स्मार्ट वॉच, कैलकुलेटर, लॉग टेबल, पाठ्य सामग्री, व्हाइटनर, ज्योमेट्री बॉक्स आदि पूरी तरह प्रतिबंधित हैं। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading... Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation ड्रोन हमले की मॉक ड्रिल के दौरान मधुमक्खियों का हमलाः जान बचाने अधिकारी भागे, मॉक ड्रिल बनी असली आपदा दसवीं की छात्रा का दिल के छेद का निशुल्क ऑपरेशन:स्कूली जांच में पकड़ में आई बीमारी, राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम बना वरदान