24 News Update उदयपुर। केरल के अलप्पुझा स्थित पगोड़ा रिसोर्ट के सभागार में पावरलिफ्टिंग इंडिया की वार्षिक साधारण सभा का आयोजन हुआ, जिसमें वर्ष 2025 से 2029 तक के लिए नए कार्यकारिणी चुनाव निर्विरोध संपन्न हुए। इस चुनाव में राजस्थान के लिए गर्व का विषय रहा कि राजस्थान राज्य पावरलिफ्टिंग संघ के आयोजन सचिव विनोद साहू को पावरलिफ्टिंग इंडिया का उपाध्यक्ष पुनः निर्विरोध चुना गया। राजस्थान राज्य पावरलिफ्टिंग संघ के अध्यक्ष दिनेश श्रीमाली ने बताया कि राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित इस चुनाव में कर्नाटक के सतीश कुमार कुदरोली अध्यक्ष, केरल के अर्जुन अवार्डी पी.जे. जोसेफ महासचिव तथा छत्तीसगढ़ के कृष्णा साहू को कोषाध्यक्ष चुना गया। उपाध्यक्ष पद पर राजस्थान के विनोद साहू का निर्विरोध चयन संगठन में उनकी सक्रियता और नेतृत्व क्षमता का प्रमाण है।सभा के दौरान पावरलिफ्टिंग इंडिया की विभिन्न समितियों का भी गठन किया गया। विनोद साहू को वित्त समिति का चेयरमैन तथा रेफरी समिति का चेयरमैन नियुक्त किया गया, जिससे संघ में राजस्थान की भूमिका और मजबूत हुई है। पूर्व में भी साहू पावरलिफ्टिंग इंडिया में उपाध्यक्ष व संयुक्त सचिव जैसे अहम दायित्व निभा चुके हैं। हाल ही में हांगकांग में आयोजित एशियन चैंपियनशिप में उन्हें भारतीय टीम का कोच नियुक्त किया गया था, जहाँ उनके मार्गदर्शन की व्यापक सराहना हुई।विनोद साहू के पुनः उपाध्यक्ष चुने जाने पर राजस्थान खेल जगत में खुशी की लहर दौड़ गई। संघ अध्यक्ष दिनेश श्रीमाली, सचिव डॉ. देवेंद्र साहू, कोषाध्यक्ष राजाराम शर्मा, अंतरराष्ट्रीय पावरलिफ्टर राजकुमारी यादव, माला सुखवाल, स्ट्रेंथलिफ्टिंग संघ के सचिव चंद्रेश सोनी, अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी गौरव साहू, जिला ओलंपिक संघ के सचिव जालमचंद जैन, जिला तीरंदाजी संघ के सचिव गिरधारी सिंह चौहान, भाजपा देहात महामंत्री ललित सिंह सिसोदिया, चैम्बर ऑफ कॉमर्स के उपाध्यक्ष सुखलाल साहू सहित अनेक अंतरराष्ट्रीय एवं राष्ट्रीय खिलाड़ियों ने उन्हें बधाइयाँ दीं। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading... Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation 76वां संविधान दिवस समारोह 26 नवंबर को उदयपुर में, संवैधानिक अधिकारों, जनजागरूकता और भविष्य की पीढ़ियों के हक़ पर होगा मंथन दिव्यांगजनों ने तेरापंथ धर्मसंघ के आचार्य महाश्रमण का किया भावपूर्ण स्वागत