24 News Update जहाजपुर. शक्करगढ़ तहसील जहाजपुर की ग्राम पंचायत बेई के ग्राम उथरणा में राजकीय विद्यालय के खेल मैदान की भूमि पर अवैध अतिक्रमण का गंभीर मामला सामने आया है। समस्त ग्रामवासियों ने जिला कलेक्टर भीलवाड़ा को ज्ञापन सौंपते हुए आरोप लगाया है कि राजनीतिक संरक्षण के चलते प्रशासनिक कार्रवाई नहीं हो पा रही है।ग्रामीणों के अनुसार ग्राम उथरणा, पटवार हल्का बेई की आराजी संख्या 30/12 व 30/13, जो विद्यालय के खेल मैदान हेतु आरक्षित है, उस पर बेई निवासी लाड़ देवी पत्नी प्रभूलाल मीणा एवं उनके पुत्र मानसिंह द्वारा अवैध कब्जा कर मकान निर्माण किया जा रहा है। बताया गया कि उपखण्ड अधिकारी जहाजपुर के निर्देश पर धारा 91 के अंतर्गत नोटिस जारी होने के बावजूद भी निर्माण कार्य लगातार जारी है।ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि मानसिंह मीणा भारतीय जनता पार्टी से जुड़ा नेता होने के कारण उसे राजनीतिक संरक्षण प्राप्त है, इसी वजह से उसके विरुद्ध कोई ठोस कार्रवाई नहीं हो रही है। राजनीतिक पहुंच के बल पर वह खुलेआम सरकारी भूमि पर कब्जा कर निर्माण करवा रहा है।ग्रामीणों का कहना है कि सीमांकन के दौरान यह तथ्य सामने आया कि खेल मैदान की भूमि पर अतिक्रमण कर लिया गया है, जिससे विद्यालय के बच्चों के खेलने की जगह पूरी तरह समाप्त हो गई है। साथ ही आरोप है कि आरोपी पक्ष द्वारा ग्रामीणों को डराया-धमकाया जा रहा है और विरोध करने पर गंभीर परिणाम भुगतने, झूठे मुकदमों में फंसाने तथा जान से मारने तक की धमकियां दी जा रही हैं।ग्रामीणों ने जिला कलेक्टर से मांग की है कि राजनीतिक दबाव से ऊपर उठकर तत्काल प्रभाव से अवैध निर्माण कार्य रुकवाया जाए तथा प्रशासन की मौजूदगी में अतिक्रमण हटाकर निर्माण को ध्वस्त कराया जाए, ताकि सार्वजनिक संपत्ति और बच्चों के भविष्य की रक्षा हो सके। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading... Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation फूलिया कलां तहसील कर्मचारियों की मनमानी से समय पर नहीं बन पा रहे जाति-मूल निवास प्रमाण पत्र विकसित भारत जीरामजी योजना गांवों के और गरीबों के विकास का आधार बनेगी: पूरण अहीर