24 News Update उदयपुर। सिंधी समाज के लिए गौरवपूर्ण क्षण के रूप में आगामी 10 अप्रैल को सिंधी भाषा दिवस पर नई दिल्ली स्थित उप राष्ट्रपति भवन में भारत के संविधान का सिंधी भाषा में विमोचन किया जाएगा। इस ऐतिहासिक कार्यक्रम में उदयपुर सिंधी सेंट्रल युवा संगठन के अध्यक्ष विजय आहूजा एवं महासचिव मुकेश खिलवानी विशेष रूप से भाग लेंगे।केंद्रीय विधि एवं न्याय राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) अर्जुनराम मेघवाल ने राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष श्री वासुदेव देवनानी को पत्र लिखकर इस कार्यक्रम में विशेष आमंत्रण भेजा है, जिसके तहत दोनों प्रतिनिधियों की सहभागिता सुनिश्चित हुई है।उप राष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन 10 अप्रैल, 2026 को प्रातः 10:30 बजे नई दिल्ली स्थित 108, चर्च रोड स्थित वाइस प्रेसिडेंट एन्क्लेव में संविधान के सिंधी भाषा संस्करण का विमोचन करेंगे। यह संस्करण देवनागरी एवं फारसी लिपियों में तैयार किया गया है।कार्यक्रम का आयोजन विधि एवं न्याय मंत्रालय के विधायी विभाग, राजभाषा खंड एवं प्रादेशिक भाषा इकाई द्वारा किया जा रहा है। मंत्रालय द्वारा संविधान एवं विधियों को देश की विभिन्न भाषाओं में उपलब्ध कराने के व्यापक अभियान के तहत यह महत्वपूर्ण पहल की गई है, जिसका उद्देश्य “विकसित भारत @2047” के लक्ष्य को साकार करना है।वर्षों से जारी इस प्रयास के तहत संविधान की आठवीं अनुसूची में शामिल भाषाओं में अनुवाद कार्य को प्राथमिकता दी जा रही है, ताकि कानून और संविधान आम नागरिक तक उसकी मातृभाषा में पहुँच सके।उदयपुर सिंधी सेंट्रल युवा संगठन ने इस अवसर पर केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल एवं विधानसभा अध्यक्ष श्री वासुदेव देवनानी के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह निमंत्रण पूरे सिंधी समाज के लिए गर्व का विषय है और इससे भाषा एवं संस्कृति को नई पहचान मिलेगी। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading... Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation जनाना अस्पताल के भवन निर्माण का कार्यादेश जारी करने सांसद डॉ रावत ने मुख्यमंत्री को पत्र लिखा जिला कलक्टर गौरव अग्रवाल ने किया खेलगांव का निरीक्षण, खेल सुविधाओं व निर्माण कार्यों की ली जानकारी