24 News Update उदयपुर। विद्या निकेतन उच्च माध्यमिक विद्यालय, बदनोर हवेली में माँ सरस्वती जन्मोत्सव के अवसर पर पूरे विधि-विधान के साथ विद्यारंभ संस्कार का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के तहत विद्यालय प्रांगण में हवन कर सुख-समृद्धि की कामना की गई।
हवन उपरांत विद्यालय से श्रीनाथ मार्ग स्थित श्रीनाथजी मंदिर तक भव्य कलश यात्रा निकाली गई, जिसमें बड़ी संख्या में मातृशक्ति ने सहभागिता की। कलश यात्रा काला गोखड़ा, सोना सहरी, दाता भेरू कुम्हारवाड़ा, गौड़ चौक, हनुमान चौक और खेरादीवाड़ा होते हुए श्रीनाथजी मंदिर पहुंची, जहां सभी ने दर्शन लाभ लिया।
हवन में प्रधानाचार्य माधवी आमेटा, ललित बारोलिया, शीतल रावत, सलोनी, नेहा, आरती, प्रियंका, दिव्या, हेमलता सहित आचार्य दीदी, विद्यार्थी व अभिभावकों ने आहुतियां दीं। इस अवसर पर विद्यालय समिति अध्यक्ष नाहर सिंह भी उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के दौरान नवप्रवेशी भैया-बहनों का तिलक, मोली और मिठाई से स्वागत कर विद्यारंभ संस्कार संपन्न कराया गया। साथ ही विद्यार्थियों द्वारा सेवानिधि की राशि एकत्र कर सेवा कार्य हेतु समर्पित की गई।
माँ सरस्वती जन्मोत्सव पर विद्या निकेतन में विद्यारंभ संस्कार सम्पन्न

Advertisements
