Advertisements
24 न्यूज़ अपडेट उदयपुर | हवन में प्रधानाचार्य माधवी आमेटा, ललित बारोलिया,शीतल रावत, सलोनी,नेहा,आरती, प्रियंका ,दिव्य, हेमलता, विजय आदि सभी आचार्य दीदी, विद्यार्थियो और अभिभावकों ने आहुतिया दी। इस अवसर पर विद्यालय समिति के सचिव मनीष शर्मा और अध्यक्ष नाहर सिंह भी उपस्थित थे।
इस हवन के दौरान नये प्रवेश हेतु भैया-बहनो का विद्यारम्भ संस्कार किया गया। नये बालको को तिलक, मोली बाँधकर तथा मिठाई खिलाकर स्वागत किया गया।
विद्यालय में इस अवसर पर सेवानिधि की राशि भी भैया – बहिन द्वारा एकत्रित की जो सेवा कार्य के लिए भेजी जाएगी। प्रत्येक भैया-बहन ने मां सरस्वती के समक्ष अपना समर्पण किया।

