24 News Update खेरवाड़ा, विद्या भारती की योजना अनुसार विद्या निकेतन माध्यमिक विद्यालय खेरवाड़ा में पांच दिवसीय घोष वर्ग का शुभारम्भ प्रांतीय घोष टोली प्रमुख उदयपुर जिले के सह सचिव प्रभात आमेटा ,जिला घोष प्रमुख ललित बारोलिया, जिला संस्कार केन्द्र प्रमुख राजेश चौबिसा द्वारा माँ सरस्वती के सम्मुख दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। कार्यक्रम में जिले के 9 विद्यालय ने भाग लिया जिसमे 18 आणक वादक, 18 शंख वादक, 18 वेणु वादकों को प्रतिदिन शिक्षकों द्वारा सिखाया जायेगा। इसके पूर्व अतिथि परिचय व स्वागत माध्यमिक प्रधानाचार्य नवनीत श्रीमाली ने
उपरणा ओढ़ाकर किया।इस अवसर पर आमेटा ने घोष संबंधित बारीकियों की जानकारी दी। जिस प्रकार शारीरिक क्रियाएं हमारे जीवन में आवश्यक है उसी तरह संगीत भी आवश्यक है। कार्यक्रम में कैलाश आमेटा, जिनेश शाह, प्रकाश, सारिका दीदी, अरुणा दीदी मुकेश भराडा, जगदीश मीणा,गणेश, बंसीलाल पटेल दिलीप मेहता उपस्थित रहे। घोष वर्ग 3 अक्टुबर से 7 अक्टुबर दोपहर तक रहेगा। आभार कृष्ण मीणा ने प्रकट किया व संचालन खेलशंकर व्यास ने किया।

