24 news Update चेन्नई। भारतीय क्रिकेट के दिग्गज ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन ने इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) से संन्यास लेने का ऐलान कर दिया है। उन्होंने मंगलवार को सोशल मीडिया पर यह जानकारी साझा करते हुए लिखा—“कहते हैं हर अंत एक नई शुरुआत होती है। एक IPL क्रिकेटर के रूप में मेरा समय आज समाप्त हो रहा है, लेकिन कई विदेशी लीग में खेलने का मेरा सफर आज से शुरू हो रहा है।”IPL करियर का सफरअश्विन ने IPL 2025 में चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) का हिस्सा रहते हुए 20 मई को अपना आखिरी मैच खेला था। चर्चा थी कि टीम उन्हें रिलीज कर सकती है। IPL में उन्होंने पांच अलग-अलग फ्रेंचाइजियों के लिए खेला और 221 मैचों में 187 विकेट चटकाए। उनका इकोनॉमी रेट 7.29 रहा। बल्लेबाजी में उन्होंने 833 रन बनाए। पिछले सीजन (2024) में उन्होंने CSK के लिए 9 मैच खेले थे। मेगा ऑक्शन में उन्हें CSK ने 9.75 करोड़ रुपये में खरीदा था, जिससे वह 9 साल बाद अपनी होम फ्रेंचाइजी में लौटे। अश्विन ने पिछले साल दिसंबर में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी (गाबा टेस्ट) के बाद इंटरनेशनल क्रिकेट को अलविदा कहा था। उस वक्त उन्होंने कहा था— “आज भारतीय टीम के क्रिकेटर के तौर पर मेरा अंतिम दिन था। मैं क्लब क्रिकेट खेलता रहूंगा।” भारत के लिए तीनों फॉर्मेट में खेलते हुए उन्होंने 287 मैचों में 765 विकेट झटके और वे भारत के दूसरे सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज बने। उनसे आगे सिर्फ अनिल कुंबले हैं, जिनके नाम 953 विकेट दर्ज हैं।फ्रेंचाइजियों का हिस्सा2008 से 2015 तक CSKपंजाब किंग्सदिल्ली कैपिटल्सराजस्थान रॉयल्स2025 में फिर से CSKअश्विन ने सभी टीमों और IPL प्रबंधन का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उन्हें जो अवसर मिले, वह हमेशा यादगार रहेंगे। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading... Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation सुभाषनगर से पासपोर्ट सेवा केंद्र “TATA-बाय-बाय गया….”, उदयपुर से विश्वासघात, शतुर्मुर्ग बने जन प्रतिनिधि, जनता को लगा करोड़ों का चूना, नगर निगम मूकदर्शक सुप्रीम कोर्ट का आदेश: शिक्षक बने रहने और प्रमोशन के लिए TET पास करना अब जरूरी