Site icon 24 News Update

दिग्गज स्पिनर रविचंद्रन अश्विन ने IPL को कहा अलविदा, विदेशी लीग में करेंगे नई शुरुआत

Advertisements

24 news Update चेन्नई। भारतीय क्रिकेट के दिग्गज ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन ने इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) से संन्यास लेने का ऐलान कर दिया है। उन्होंने मंगलवार को सोशल मीडिया पर यह जानकारी साझा करते हुए लिखा—
“कहते हैं हर अंत एक नई शुरुआत होती है। एक IPL क्रिकेटर के रूप में मेरा समय आज समाप्त हो रहा है, लेकिन कई विदेशी लीग में खेलने का मेरा सफर आज से शुरू हो रहा है।”

IPL करियर का सफर
अश्विन ने IPL 2025 में चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) का हिस्सा रहते हुए 20 मई को अपना आखिरी मैच खेला था। चर्चा थी कि टीम उन्हें रिलीज कर सकती है। IPL में उन्होंने पांच अलग-अलग फ्रेंचाइजियों के लिए खेला और 221 मैचों में 187 विकेट चटकाए। उनका इकोनॉमी रेट 7.29 रहा। बल्लेबाजी में उन्होंने 833 रन बनाए। पिछले सीजन (2024) में उन्होंने CSK के लिए 9 मैच खेले थे। मेगा ऑक्शन में उन्हें CSK ने 9.75 करोड़ रुपये में खरीदा था, जिससे वह 9 साल बाद अपनी होम फ्रेंचाइजी में लौटे। अश्विन ने पिछले साल दिसंबर में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी (गाबा टेस्ट) के बाद इंटरनेशनल क्रिकेट को अलविदा कहा था। उस वक्त उन्होंने कहा था— “आज भारतीय टीम के क्रिकेटर के तौर पर मेरा अंतिम दिन था। मैं क्लब क्रिकेट खेलता रहूंगा।” भारत के लिए तीनों फॉर्मेट में खेलते हुए उन्होंने 287 मैचों में 765 विकेट झटके और वे भारत के दूसरे सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज बने। उनसे आगे सिर्फ अनिल कुंबले हैं, जिनके नाम 953 विकेट दर्ज हैं।

फ्रेंचाइजियों का हिस्सा
2008 से 2015 तक CSK
पंजाब किंग्स
दिल्ली कैपिटल्स
राजस्थान रॉयल्स
2025 में फिर से CSK
अश्विन ने सभी टीमों और IPL प्रबंधन का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उन्हें जो अवसर मिले, वह हमेशा यादगार रहेंगे।

Exit mobile version