24 News Update उदयपुर। वर्षाजनित हादसों की रोकथाम एवं आमजन की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए जिला प्रशासन ने गंभीर कदम उठाते हुए विशेष सर्वे मुहिम शुरू की है। इसी क्रम में मंगलवार को जिला कलक्टर नमित मेहता ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जिला, उपखंड एवं पंचायत स्तर के अधिकारियों की बैठक लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए। कलक्टर ने स्पष्ट किया कि तकनीकी रूप से असुरक्षित भवनों या कक्षों को तत्काल सील किया जाए। यदि किसी विद्यालय, आंगनवाड़ी या अन्य सरकारी भवन के कुछ कक्ष जर्जर हों तो आसपास के कक्षों का भी उपयोग नहीं किया जाना चाहिए।उन्होंने चेतावनी दी कि यदि प्रतिबंधित भवनों के उपयोग से कोई हादसा होता है, तो संबंधित अधिकारी की जवाबदेही तय की जाएगी।50 चिन्हित स्कूल भवन होंगे दो दिन में ध्वस्तसमग्र शिक्षा अभियान के एडीपीसी ननिहाल सिंह ने बैठक में अवगत कराया कि 50 जर्जर भवनों को गिराने के अनुमोदन प्राप्त हो चुके हैं। इस पर जिला कलक्टर ने निर्देश दिए कि इन भवनों को अगले दो दिन में ध्वस्त कर रिपोर्ट प्रस्तुत की जाए। कलक्टर ने निर्देश दिए कि ग्राम पंचायत स्तर पर पटवारी व ग्राम विकास अधिकारी तथा तहसील व ब्लॉक स्तर पर राजस्व व विकास विभाग के अधिकारी संयुक्त रूप से सर्वे करें। सभी विभाग गूगल शीट पर सर्वे की दैनिक अपडेट करें, ताकि निगरानी सुदृढ़ बनी रहे।विद्यालय शाम 4 बजे तक खुले रहेंगेसर्वे कार्य को सुचारू रूप से सम्पन्न कराने के लिए जिले के सभी विद्यालयों को सर्वे पूर्ण होने तक शाम 4 बजे तक खुले रखने के निर्देश दिए गए हैं। साथ ही, विद्यालय में संस्थाप्रधान या वरिष्ठतम कार्मिक की उपस्थिति सुनिश्चित करने हेतु मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी को आदेश जारी करने के निर्देश दिए गए। जिला कलक्टर ने सभी अधिकारियों को एलर्ट मोड पर रहने के निर्देश दिए। किसी भी घटना की सूचना मिलने पर अधिकारी स्वयं मौके पर जाकर वस्तुस्थिति की जानकारी लें और तुरंत उच्चाधिकारियों को सूचित करें।मरम्मत योग्य भवनों की तुरंत मरम्मत होसर्वे के दौरान ऐसे भवन जो छोटी-मोटी मरम्मत से उपयोग लायक बन सकते हैं, उनकी मरम्मत तत्काल ग्राम पंचायत या नगर निकाय के समन्वय से कराई जाए। आपदा राहत के लंबित प्रकरणों का शीघ्र निस्तारण कर राहत प्रदान की जाए। सड़कों, पुलियाओं व विश्राम गृहों की हालत की जानकारी भी सर्वे में सम्मिलित की जाए। जन शिकायतों को गंभीरता से लेकर तत्काल जांच व कार्रवाई की जाए। बैठक में एडीएम प्रशासन दीपेन्द्र सिंह राठौड़, जिला परिषद सीईओ रिया डाबी, गिर्वा एसडीएम अवुलासाई कृष्ण, सीडीईओ प्रतिभा गुप्ता, सीएमएचओ डॉ. अशोक आदित्य, आईसीडीएस उपनिदेशक नंदलाल मेघवाल, पीडब्ल्यूडी एसई श्री मीणा सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।वहीं जिले भर के एसडीएम, तहसीलदार, विकास अधिकारी व ब्लॉक स्तरीय अधिकारीगण वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से बैठक में शामिल हुए। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading... Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation अविवाहिता से दुष्कर्म करने वाला आरोपी गिरफ्तार, भेजा गया न्यायिक अभिरक्षा में परिवहन विभाग ने निलंबित किए 114 भार वाहनों के परमिट