Site icon 24 News Update

अज्ञात मिली लाश की हुई शिनाक्त

Advertisements

24 न्यूज अपडेट, सागवाड़ा (जयदीप जोशी)। नगर के प्राइवेट बस स्टेण्ड के पास तीसरी रोड पर 19 अगस्त शाम को मिली अज्ञात लाश की शिनाक्त हो गई। थाना प्रभारी मदनलाल खटीक ने बताया कि गामठवाड़ा क्षेत्र में रोड के झाड़ियों के पास अज्ञात व्यक्ति की लाश पड़ी होने की जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची तथा एम्बुलेंस से नगर के राजकीय चिकित्सालय मोर्चरी में रखवाई गई।
शिनाक्त मंगलवार शाम को सुरेश कुमार (47) पुत्र झाबरमल चौहान निवासी वार्ड नं. 24 कॉलोनी पुष्प नगर, श्री माधोपुर ने की। उन्होंने रिपोर्ट में बताया कि 19 अगस्त को मोबाइल पर सूचना मिली कि मेरे बड़े भाई की मृत्यु हो गई है। जिस पर सागवाड़ा आया तथा लाश की पहचान भाई प्रहलादराम पुत्र झाबरमल चौहान के रूप में की गई। प्रहलादराम की मृत्यु कैसे हुई इसकी जांच करानी है। पुलिस ने परिजन की रिपोर्ट पर पोस्टमार्टम कर लाश सुपुर्द कर दी।

Exit mobile version