Advertisements
24 News Update सागवाड़ा (जयदीप जोशी)। नगर के आसपुर मार्ग पर स्थित मसानिया तालाब में रविवार को एक युवक की लाश मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। थाना प्रभारी मदनलाल खटीक ने बताया कि टेलीफोन पर सूचना मिली थी कि मसानिया तालाब के किनारे पानी में किसी व्यक्ति का शव तैर रहा है। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव की शिनाख्त करवाई गई। मृतक की पहचान विकास पुत्र चंद्रप्रकाश पालविया, उम्र 42 वर्ष, निवासी पुजारवाड़ा के रूप में हुई। शव को तालाब से निकालकर सागवाड़ा मोर्चरी में रखवाया गया। परिजनों को सूचना देकर पोस्टमार्टम करवाया गया और बाद में शव परिजनों को सुपुर्द कर दिया गया। पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

