24 News update उदयपुर। शेरो-शायरी और संगीत प्रेमियों के लिए समर्पित मंच शायराना उदयपुर ने रविवार को ऐश्वर्या कॉलेज सभागार में अपनी वार्षिक प्रतिमा संगीत संध्या का आयोजन किया। खेरवाड़ा, कोटा, नाथद्वारा और राजसमंद सहित कई स्थानों से आए कलाकारों ने गीत, कविता और शेरों के माध्यम से श्रोताओं का मन मोह लिया। समारोह की अध्यक्षता ऐश्वर्या कॉलेज की डायरेक्टर सीमा सिंह ने की, जबकि मुख्य अतिथि सेवानिवृत्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश पीर सिंह चौहान रहे। विशिष्ट अतिथियों में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बृजेंद्र सोनी, पूर्व कुलपति उमाशंकर शर्मा और रिटायर्ड आरएएस दिनेश कोठारी शामिल थे। कार्यक्रम में नाथद्वारा से आई क्षण प्रभा पालीवाल ने ‘मेरी आवाज ही पहचान है’ जैसे फिल्मी गीतों से संध्या की शुरुआत की। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बृजेंद्र सोनी ने ‘तुम ही तो लाए हो मेरे जीवन में बहार’ गीत गाकर अपनी गायन प्रतिभा का प्रदर्शन किया। वहीं एडवोकेट हरीश पालीवाल ने ‘सुहानी चांदनी रातें’ गीत और दर्दभरी शायरियों के माध्यम से श्रोताओं को भावुक कर दिया। खेरवाड़ा से भारत कुमार मीणा ने वीर रस और श्रृंगार रस की कविताएं प्रस्तुत कर सभा में जोश भरा। डॉ प्रदीप कुमावत ने आत्मा की गहराइयों को छूने वाली कविता का पाठ किया। गजल गायक देवेंद्र हिरण और मुकेश वैष्णव की जुगलबंदी ने ‘बाजार’ फिल्म और जगजीत सिंह की गजलों के माध्यम से माहौल को संगीतमय बना दिया। ललित कोठारी ने फिल्म एतबार की गजल पेश की, जबकि मनीषा बदल और ज्योत्सना जैन ने सुमधुर गीतों से कार्यक्रम को सजाया। सिटी प्राइड पब्लिक स्कूल के बच्चों ने महाराणा प्रताप के जीवन प्रसंग पर आधारित गीत गाकर देशभक्ति की भावना को प्रबल किया। इस अवसर पर सभी अतिथियों का ऊपरणा ओढ़ाकर सम्मान किया गया। समारोह में सेवानिवृत्त व वर्तमान प्रशासनिक अधिकारी, न्यायिक अधिकारी, शिक्षक, पत्रकार और शहर के अनेक गणमान्यजन उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन डॉ. ज्योत्सना जैन और मनोज आंचलिया ने संयोजित तरीके से किया। समापन पर मोहन सोनी ने ‘बैजू बावरा’ का गीत गाकर हाल को तालियों से गूंजा दिया।समारोह के सफल आयोजन की विस्तृत जानकारी शायराना उदयपुर के संयोजक मनोज गितांकर ने दी। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading... Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation जयपुर में संविधान बचाओ रैली कल, उदयपुर से कार्यकर्ताओं ने किया कूच जयपुर से निर्देश के बाद चाक-चौबंद हुआ प्रशासन, दिन में बैठकें, रात को नगर भ्रमण पर