उदयपुर। जल स्रोतों के संरक्षण और स्वच्छता के प्रति जनजागरण के उद्देश्य से चलाए जा रहे वंदे गंगा जल संरक्षण अभियान के तहत रविवार को कालका माता रोड स्थित महासतिया के पास ऐतिहासिक भाणा गणेश जी बावड़ी पर विशेष सफाई अभियान चलाया गया। श्रीनाथ पालीवाल ब्राह्मण समाज 44 श्रेणी के तत्वावधान में आयोजित इस अभियान में समाज के सदस्यों ने श्रमदान कर बावड़ी की सफाई की और उसे नई चमक प्रदान की।

समाज के अध्यक्ष हरीश बागोरा ने बताया कि सुबह से ही समाजजन सफाई कार्य में जुट गए। अभियान के दौरान बावड़ी परिसर में जमा कचरा, प्लास्टिक थैलियां, कांजी तथा अन्य अपशिष्ट सामग्री को बाहर निकाला गया। इसके बाद झाड़ू लगाकर पूरे क्षेत्र की सफाई की गई तथा बावड़ी को पानी से धोकर स्वच्छ बनाया गया।

उन्होंने बताया कि भाणा गणेश जी बावड़ी केवल एक जल स्रोत नहीं, बल्कि क्षेत्र की ऐतिहासिक और धार्मिक धरोहर भी है। मान्यता है कि यह बावड़ी करीब 500 वर्ष से अधिक पुरानी है। बोहरा गणेश जी मंदिर के वर्तमान स्वरूप से पहले समाजजन इसी स्थान पर पूजा-अर्चना एवं शुभ मांगलिक कार्यों की शुरुआत करते थे। इसलिए इस बावड़ी का समाज की सांस्कृतिक परंपराओं से भी गहरा जुड़ाव रहा है।

अभियान में समाज के वरिष्ठ एवं युवा सदस्यों ने उत्साहपूर्वक भागीदारी निभाई। राकेश पालीवाल, जगदीश पालीवाल (युवा अध्यक्ष), पंडित गोपाल पालीवाल सहित कई समाजजन सफाई कार्य में सक्रिय रहे। उपस्थित सदस्यों ने जल संरक्षण और ऐतिहासिक जल संरचनाओं के संरक्षण का संकल्प भी लिया।

समाज पदाधिकारियों ने बताया कि वंदे गंगा अभियान के तहत भविष्य में भी पर्यावरण संरक्षण, जल स्रोतों के संवर्धन और पौधारोपण जैसे कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे, ताकि आने वाली पीढ़ियों को स्वच्छ पर्यावरण और सुरक्षित जल संसाधन उपलब्ध हो सकें। समाज ने आमजन से भी ऐतिहासिक बावड़ियों, कुओं और जल स्रोतों को संरक्षित रखने में सहयोग की अपील की।


Discover more from 24 News Update

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

desk 24newsupdate's avatar

By desk 24newsupdate

Watch 24 News Update and stay tuned for all the breaking news in Hindi ! 24 News Update is Rajasthan's leading Hindi News Channel. 24 News Update channel covers latest news in Politics, Entertainment, Bollywood, business and sports. 24 न्यूज अपडेट राजस्थान का सर्वश्रेष्ठ हिंदी न्‍यूज चैनल है । 24 न्यूज अपडेट चैनल राजनीति, मनोरंजन, बॉलीवुड, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है। 24 न्यूज अपडेट राजस्थान की लाइव खबरें एवं ब्रेकिंग न्यूज के लिए बने रहें ।

Leave a Reply

error: Content is protected !!

Discover more from 24 News Update

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading