24 News Update. मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के निर्देशानुसार चल रहे वंदे गंगा जल संरक्षण-जन अभियान के तहत गुरुवार को सलूंबर जिला कलेक्ट्रेट परिसर में भव्य पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिला कलेक्टर अवधेश मीणा के नेतृत्व में आयोजित इस कार्यक्रम में पुलिस अधीक्षक राजेश यादव, एडीएम राजलक्ष्मी गहलोत सहित कई जिला स्तरीय अधिकारियों ने भाग लिया और पर्यावरण सरंक्षण की दिशा में अपनी सहभागिता दर्ज कराई। कार्यक्रम में मियावाकी पद्धति से 14 स्थानीय प्रजातियों के 565 फलदार पौधे लगाए गए, जिनमें आम, जामुन, नींबू, अमरूद, बड़, पीपल जैसी प्रजातियाँ शामिल थीं। कलेक्टर मीणा ने उपस्थितजनों को जल संरक्षण और पर्यावरण सरंक्षण की शपथ दिलाते हुए अपील की कि सभी नागरिक आगामी मानसून सत्र में अधिकाधिक पौधारोपण करें और प्रदेश की महत्वाकांक्षी योजना हरियालो राजस्थान को जन आंदोलन बनाएं। उन्होंने कहा कि जल स्रोतों के संरक्षण, उनके पुनर्जीवन और जनभागीदारी से जल संचयन को बढ़ावा देने के लिए वंदे गंगा अभियान एक प्रेरणादायक पहल है। इस दौरान अभियान की विस्तृत जानकारी भी साझा की गई। कलेक्टर मीणा ने बताया कि यह पौधारोपण स्थल भविष्य में न केवल स्थानीय पक्षियों का आश्रय स्थल बनेगा, बल्कि प्राकृतिक संतुलन और पर्यावरणीय संवेदनशीलता का जीवंत उदाहरण भी प्रस्तुत करेगा। कार्यक्रम में सभी अधिकारियों, कर्मचारियों और स्थानीयजनों ने अपने हाथों से पौधे लगाकर अभियान को गति देने का संकल्प लिया। यह आयोजन पर्यावरण और जल संरक्षण के लिए एक सार्थक कदम साबित हुआ। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading... Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation पाणी रो मान राखो, जीवण रो ध्यान राखो: वंदे गंगा जल संरक्षण अभियान में उमड़ा जनउत्साह, इंद्रदेव ने भी दिखाई सहमति रात के अंधेरे में चल रहा था खनन ,पुलिस पहुंची, खनन माफिया भागे… नदी से एलएनटी और ट्रैक्टर पकड़े