24 News Update Udaipur. महानिरीक्षक पुलिस, उदयपुर रेंज, उदयपुर गोरव श्रीवास्तव द्वारा वांछित अपराधियों की गिरफतारी हेतु चलाये जा रहे ऑपरेशन सुदर्शन चक अभियान के तहत जिला पुलिस अधीक्षक, उदयपुर श्री योगेश गोयल के निर्देशानुसार श्री उमेश ओझा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, शहर व श्री छगन पुरोहित वृताधिकारी वृत नगर पूर्व के सुपरविजन में श्री भरत योगी थानाधिकारी, हिरणमगरी के नेतृत्व में टीम द्वारा कार्यवाही करते हुये 03 साल से फरार वांछित स्थाई वारंटी हेमन्त सालवी पिता देवीलाल सालवी निवासी हिरणमगरी, सेक्टर 04, उदयपुर को तकनीकी सहायता व मुखबिरया तंत्र की सहायता से पकडा गया। उक्त वारंटी अलग अलग न्यायालयो में 09 स्थाई वारंटों में वाछित है। उक्त वारंटी लम्बे समय से फरार चल रहा था।
गिरफ्तार अभियुक्तः हेमन्त पिता देवीलाल निवासी हिरणमगरी सेक्टर 4 उदयपुर।
टीम प्रभारी व सदस्यः-
- भरत योगी थानाधिकारी, हिरणमगरी।
- रामजीलाल कानि. 1985। (विशेष भूमिका)
- कल्पेश कानि. 3344। (विशेष भूमिका)
- नदंकिशोर कानि. 2762।
- लोकेश रायकवाल कानि. 2252 साईबर सेल उदयपुर।
Discover more from 24 News Update
Subscribe to get the latest posts sent to your email.