24 न्यूज अपडेट, उदयपुर। राजसमंद जिले के भीम थाना क्षेत्र में मंगलवार रात एक दर्दनाक हादसा हो गया। पाली जिले के बोरीमादा सारण गांव से मायरा लेकर दर्रा गांव आ रहे एक ही परिवार के लोगों से भरी पिकअप अनियंत्रित होकर 20 फीट गहरी खाई में गिर गई। हादसे में 4 मासूम बच्चों सहित कुल 5 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि करीब 15 लोग घायल हो गए। मृतकों में दो सगे भाई भी शामिल हैं। घटना रात करीब 7:30 बजे टिबाणा और थानेटा गांव के बीच हुई, जब पिकअप की सापट टूट गई और वाहन खाई में जा गिरा। पिकअप में कुल 20 लोग सवार थे। वहीं, पूरे परिवार के लगभग 35 लोग दो पिकअप में सवार होकर मायरा के लिए निकले थे। घटना के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। सूचना मिलते ही भीम थाना पुलिस मौके पर पहुंची और रेस्क्यू कर घायलों को भीम के सरकारी अस्पताल पहुंचाया। गंभीर रूप से घायल 9 लोगों को ब्यावर रेफर किया गया है। हादसे के बाद पिकअप चालक मौके से फरार हो गया। मृतकों की पहचान: धर्मा उर्फ धर्मेंद्र सिंह (14) पुत्र हेमसिंह युवराज (13) पुत्र भेरू सिंह रावत मोड़ा सिंह (14) पुत्र भेरू सिंह रावत हरदेव सिंह (13) पुत्र राजू सिंह रावत नेन सिंह (32) पुत्र पन्ना सिंह रावत गंभीर रूप से घायल, जिन्हें ब्यावर रेफर किया गया: मेघ सिंह (35) पुत्र पन्ना सिंह नारायण सिंह (40) पुत्र पन्ना सिंह सूरत सिंह (12) पुत्र नारायण सिंह हेम सिंह पुत्र पन्ना सिंह अशोक सिंह (35) पुत्र अर्जुन सिंह मुकेश (19) पुत्र भगवान सिंह भगवान सिंह (48) पुत्र मंगल सिंह जितेंद्र सिंह (13) पुत्र गोपाल सिंह सुरेंद्र सिंह (62) पुत्र सोहन सिंह भीम अस्पताल में भर्ती अन्य 6 घायलों का इलाज जारी है। यह परिवार पाली जिले के बोरीमादा सारण गांव से दर्रा गांव निवासी कुशाल सिंह पुत्र सोहन सिंह रावत के घर मायरा लेकर जा रहा था। प्रशासन सक्रिय हादसे की जानकारी मिलते ही उपखंड अधिकारी दुदाराम हुड्डा, पुलिस उप अधीक्षक पारसमल, और थाना प्रभारी भंवरलाल कुमावत तुरंत मौके पर पहुंचे। जिला कलेक्टर बालमुकुंद असावा और पुलिस अधीक्षक मनीष त्रिपाठी ने भी अस्पताल पहुंचकर घायलों का हाल जाना और ब्यावर कलेक्टर से समन्वय कर गंभीर घायलों की स्थिति की जानकारी ली। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading... Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation ऑडिट रिपोर्ट से सनसनीखेज खुलासा : ‘विश्वास स्वरूपम’ प्रोजेक्ट में सरकार को लगाई 500 करोड़ की चपत, नियमों की उड़ाई धज्जियां, नाथद्वारा पालिका की मिलीभगत आई सामने उदयपुर में आज रात्रि 8:45 से 9 बजे तक होगा ब्लैकआउट, जिला कलेक्टर ने आमजन से अधिक से अधिक भागीदारी की अपील