उदयपुर, 24 जुलाई। मोहनलाल सुखाड़िया विश्वविद्यालय (एमएलएसयू) कर्मचारी संगठन (संविदा/एसएफएबी) की ओर से शुक्रवार को अशोक नगर स्थित आचार्य तरुण सागर जैन भवन में भारतीय मजदूर संघ (बीएमएस) का 72वां स्थापना दिवस समारोहपूर्वक मनाया गया। कार्यक्रम में विश्वविद्यालय के कुलगुरु प्रो. कैलाश डागा मुख्य अतिथि तथा प्रो. दिग्विजय भटनागर विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कुलगुरु प्रो. कैलाश डागा ने कहा कि “जितना काम उतना दाम” और “राष्ट्रीय हित सर्वोपरि” भारतीय मजदूर संघ के ऐसे मूल मंत्र हैं, जो श्रमिक कल्याण और राष्ट्र निर्माण को एक साथ जोड़ते हैं। उन्होंने कर्मचारियों का आह्वान करते हुए कहा कि “देश हित में करेंगे काम, काम का लेंगे पूरा दाम” की भावना के साथ कार्य करना चाहिए।

प्रो. डागा ने कहा कि कर्मचारियों को अपनी मांगों और अधिकारों के लिए विरोध करने का पूरा अधिकार है, लेकिन विरोध हमेशा शांतिपूर्ण और लोकतांत्रिक तरीके से होना चाहिए। उन्होंने कहा कि आजकल कई आंदोलनों के दौरान राष्ट्रीय संपत्ति को नुकसान पहुंचाया जाता है, जो किसी के हित में नहीं है और इससे समाज या कर्मचारियों का भला नहीं हो सकता।

विशिष्ट अतिथि प्रो. दिग्विजय भटनागर ने अपने संबोधन में कर्मचारियों की एकजुटता पर जोर देते हुए कहा कि जब तक कर्मचारी संगठित रहते हैं, तब तक कोई भी उनकी ताकत को कमजोर नहीं कर सकता। उन्होंने कहा कि किसी भी संगठन की सबसे बड़ी शक्ति उसका संगठन और आपसी एकजुटता होती है।

कार्यक्रम की शुरुआत अतिथियों के उपरना ओढ़ाकर स्वागत से हुई। इस अवसर पर कर्मचारी संगठन के अध्यक्ष नारायण लाल सालवी ने बताया कि भारतीय मजदूर संघ के स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित कार्यक्रम में संगठन के करीब 200 कर्मचारियों सहित सभी पदाधिकारियों ने भाग लिया।

कार्यक्रम के अंत में संगठन के कोषाध्यक्ष मनीष बंसल ने सभी अतिथियों, कर्मचारियों और उपस्थित जनों का आभार व्यक्त किया।


Discover more from 24 News Update

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

desk 24newsupdate's avatar

By desk 24newsupdate

Watch 24 News Update and stay tuned for all the breaking news in Hindi ! 24 News Update is Rajasthan's leading Hindi News Channel. 24 News Update channel covers latest news in Politics, Entertainment, Bollywood, business and sports. 24 न्यूज अपडेट राजस्थान का सर्वश्रेष्ठ हिंदी न्‍यूज चैनल है । 24 न्यूज अपडेट चैनल राजनीति, मनोरंजन, बॉलीवुड, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है। 24 न्यूज अपडेट राजस्थान की लाइव खबरें एवं ब्रेकिंग न्यूज के लिए बने रहें ।

Leave a Reply

error: Content is protected !!

Discover more from 24 News Update

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading