24 News update उदयपुर। शहर में बाइक चोरी की घटनाएं लगातार बढ़ती जा रही हैं। चोर अब रिहायशी कॉलोनियों से लेकर अस्पताल परिसरों और प्रमुख चौराहों तक बेखौफ वारदातों को अंजाम दे रहे हैं। पिछले तीन दिनों में अलग-अलग थाना क्षेत्रों में बाइक चोरी के तीन मामले सामने आने से शहर की कानून-व्यवस्था और वाहन सुरक्षा पर सवाल खड़े हो गए हैं। पुलिस ने सभी मामलों में प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
सबसे ताजा मामला अम्बामाता थाना क्षेत्र का है, जहां जयपुर जिले के किशनगढ़ रेनवाल निवासी बनवारी लाल कुमावत (42), जो वर्तमान में रामपुरा स्थित मातेश्वरी कॉलोनी में किराये पर रहते हैं, ने अज्ञात चोर के खिलाफ बाइक चोरी का मामला दर्ज कराया है। रिपोर्ट के अनुसार 10 जुलाई को हर्षनगर मातेश्वरी कॉलोनी से उनकी मोटरसाइकिल चोरी हो गई। पुलिस ने धारा 303(2) बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर सहायक उपनिरीक्षक योगेश कुमार को जांच सौंपी है।

दसरी वारदात हाथीपोल थाना क्षेत्र में सामने आई। राजसमंद जिले के राजनगर निवासी रामसिंह पुत्र तेजसिंह खरवड़ ने रिपोर्ट दी कि 10 जुलाई की सुबह 9 से 11 बजे के बीच महाराणा भूपाल चिकित्सालय (एमबी हॉस्पिटल) परिसर से उनकी हीरो पैशन प्रो (आरजे-27 एएस-8099) अज्ञात व्यक्ति चुराकर ले गया। मामले की जांच हेड कांस्टेबल हेमेन्द्र सिंह कर रहे हैं।
वहीं प्रतापनगर थाना पुलिस ने बाइक चोरी के मामले में एक आरोपी को नामजद किया है। देबारी चौराहा निवासी दिलशाद खान की रिपोर्ट पर आदिल पुत्र आशिफ खान पठान, निवासी पिपली चौक, फतेहनगर (मावली) के खिलाफ मोटरसाइकिल चोरी का मामला दर्ज किया गया है। इस प्रकरण की जांच हेड कांस्टेबल प्रताप सिंह को सौंपी गई है।
लगातार सामने आ रही इन घटनाओं से स्पष्ट है कि बाइक चोर शहर के अलग-अलग इलाकों को निशाना बना रहे हैं। रिहायशी क्षेत्रों, अस्पतालों और सार्वजनिक स्थानों पर वाहन चोरी की बढ़ती वारदातों ने लोगों की चिंता बढ़ा दी है। अब निगाहें पुलिस की कार्रवाई पर टिकी हैं कि इन घटनाओं पर कितनी जल्द अंकुश लगाया जा सकेगा।


Discover more from 24 News Update

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

desk 24newsupdate's avatar

By desk 24newsupdate

Watch 24 News Update and stay tuned for all the breaking news in Hindi ! 24 News Update is Rajasthan's leading Hindi News Channel. 24 News Update channel covers latest news in Politics, Entertainment, Bollywood, business and sports. 24 न्यूज अपडेट राजस्थान का सर्वश्रेष्ठ हिंदी न्‍यूज चैनल है । 24 न्यूज अपडेट चैनल राजनीति, मनोरंजन, बॉलीवुड, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है। 24 न्यूज अपडेट राजस्थान की लाइव खबरें एवं ब्रेकिंग न्यूज के लिए बने रहें ।

Leave a Reply

error: Content is protected !!

Discover more from 24 News Update

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading