24 News Update उदयपुर। उदयपुर शहर विधायक ताराचंद जैन ने शुक्रवार को उदयपुर रोडवेज बस स्टैंड का निरीक्षण किया और वहां यात्रियों के लिए उपलब्ध सुविधाओं की समीक्षा की। निरीक्षण के दौरान उन्होंने रोडवेज डिपो मैनेजर हेमंत शर्मा को निर्देश दिए कि बस स्टैंड पर आवश्यक सुविधाओं की सूची बनाकर प्रस्ताव तैयार कर उन्हें भेजें, ताकि विधायक कोटे से इन सुविधाओं के विकास के लिए बजट स्वीकृत किया जा सके।निरीक्षण के दौरान विधायक जैन ने बस स्टैंड की उखड़ी हुई छत, टूटे हुए फर्श, टूटी टॉयलेट व्यवस्था और यात्रियों के बैठने के लिए अपर्याप्त कुर्सियों की स्थिति का अवलोकन किया। उन्होंने डिपो मैनेजर को निर्देश दिए कि छत की शीघ्र मरम्मत करवाई जाए तथा अन्य सभी अव्यवस्थाओं के निराकरण के लिए विस्तृत प्रस्ताव प्रस्तुत किया जाए। विधायक ने यह भी देखा कि नगर निगम द्वारा पूर्व में बनाई गई दीवार के बावजूद लोग उसे फांदकर परिसर में प्रवेश कर रहे हैं। इस पर उन्होंने दीवार पर कंटीले तार लगाने का भी सुझाव दिया और इसके लिए प्रस्ताव भेजने को कहा। गर्मी के मौसम को देखते हुए विधायक ने यात्रियों के लिए वाटर कूलर लगाने और पूरे बस स्टैंड परिसर में नियमित सफाई व्यवस्था सुनिश्चित करने के सख्त निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान जब डिपो मैनेजर हेमंत शर्मा ने रोडवेज परिसर में हाईमास्ट लाइटों की कमी का मुद्दा उठाया, तो विधायक जैन ने आश्वस्त किया कि चूंकि एलिवेटेड रोड उदियापोल से होकर निकलेगी, इसलिए वहां की वर्तमान हाईमास्ट लाइटों को रोडवेज परिसर में स्थानांतरित किया जाएगा और उदियापोल क्षेत्र में नई और बड़ी हाईमास्ट लाइटें स्थापित की जाएंगी। विधायक जैन ने कहा कि “यात्रियों की सुविधा सर्वोपरि है। रोडवेज बस स्टैंड जैसे सार्वजनिक स्थलों पर हर आवश्यक सुविधा होनी चाहिए, और उसके लिए हम हरसंभव प्रयास करेंगे।” Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading… Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation वाहन चोरी के दो मामलों का खुलासा: नाबालिग गैंग से चार बाइक बरामद, चार किशोर डिटेन, सुनसान जगहों से बाइक चोरी करते, गांव जाकर मौज-मस्ती करते चतुर्भुज हनुमान व्यायामशाला में इंट्राम्यूरल कुश्ती प्रतियोगिता आयोजित छात्रों ने दिखाया दमखम, विजेताओं को किया सम्मानित