उदयपुर। जिला कबड्डी संघ उदयपुर के तत्वावधान में रविवार को महाराणा भोपाल स्टेडियम, गांधी ग्राउंड में 36वीं उदयपुर जिला सब-जूनियर बालक एवं बालिका कबड्डी चयन ट्रायल प्रतियोगिता आयोजित हुई। ट्रायल के बाद अलवर में होने वाली 36वीं राजस्थान राज्य सब-जूनियर कबड्डी प्रतियोगिता के लिए उदयपुर की बालक एवं बालिका टीम का चयन किया गया। चयन के बाद आयोजित समापन समारोह में भाजपा सहकारिता प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक प्रमोद सामर मुख्य अतिथि रहे। उदयपुर जिला ओलंपिक संघ अध्यक्ष विनोद साहू ने अध्यक्षता की। गेहरीलाल दर्जी और सत्यनारायण सिंह गहलोत विशिष्ट अतिथि रहे। कार्यक्रम का संचालन श्यामसुंदर शर्मा ने किया। शोभालाल पुर्बिया और मुंशी मोहम्मद ने अतिथियों का मेवाड़ी पगड़ी एवं उपरणा पहनाकर स्वागत किया। आयोजन सचिव जालमचंद जैन ने बताया कि चयन ट्रायल के दौरान जिला कबड्डी संघ की चयन समिति के सदस्य कपिल जैन, गोपाल पुर्बिया, मुंशी मोहम्मद, श्यामसुंदर शर्मा और शोभालाल पुर्बिया मौजूद रहे। समिति ने ट्रायल के प्रदर्शन के आधार पर दोनों वर्गों की टीम का चयन किया। बालक वर्ग की टीम: राहुल रेबारी, पीयूष जणवा, मनीष जाट, गोविंद जणवा, अरविंद जणवा, जीतू सिंह, अर्जुन जणवा, भावेश खटीक, विकास पटेल, ध्रुव प्रताप सिंह, सुनील अहीर, अर्जुन गाडरी, धनराज गाड़ी और मोहम्मद आबिद। बालिका वर्ग की टीम: प्रीति धोबी, दिव्या जाट, पिंकी खटीक, केसर मेघवाल, प्रभा गायरी, पूजा जाट, गीता दर्जी, हेमलता नाथ, एकता भील, लक्षिता कंवर और लक्षिता वैरागी। जिला कबड्डी संघ के अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह खनुजा ने बताया कि चयनित खिलाड़ी अब अलवर में आयोजित होने वाली 36वीं राजस्थान राज्य सब-जूनियर बालक एवं बालिका कबड्डी प्रतियोगिता में उदयपुर का प्रतिनिधित्व करेंगे। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading… Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation पंचगव्य आधारित प्राकृतिक कृषि एवं भूमि की उर्वरता संरक्षण टिकाऊ कृषि का आधार — डॉ. दिलीप कुमार सुरों से सजी कार्तिक की संगीत गोष्ठी, नन्हे हारमोनियम छात्र कार्तिक माली बने विजेता