24 News Update उदयपुर। पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय क्रमांक-1, उदयपुर की छात्रा चित्रांगदा सक्सेना ने 35वीं राष्ट्रीय युवा संसद प्रतियोगिता 2024-25 में प्रथम स्थान हासिल कर उदयपुर का नाम राष्ट्रीय स्तर पर रोशन किया। नई दिल्ली में आयोजित पुरस्कार वितरण समारोह में सांसद बांसुरी स्वराज ने चित्रांगदा को सम्मानित किया। इस अवसर पर विद्यालय के उप प्राचार्य ए. एच. खान भी उपस्थित रहे।
विद्यालय के प्रभारी शिक्षक धर्मेंद्र पामेचा के मार्गदर्शन में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए आठ विद्यार्थियों को सम्मान मिला—
चित्रांगदा सक्सेना (प्रथम), फलक माथुर, प्रियंका चुंडावत (द्वितीय), वंदिता पवार, चिराग व्यास, मेघना राजावत (तृतीय), रौनक तंबोली और रिदम तंबोली (चतुर्थ)।
इस उपलब्धि पर सक्सेना मतिमान कायस्थ सभा के अध्यक्ष तरुण सक्सेना, सचिव डॉ. मनीष सक्सेना, चित्रांगदा के माता-पिता सौरभ सक्सेना और सोनिया सक्सेना, तथा विद्यालय के प्राचार्य राजेश्वर सिंह सहित समाजजनों ने गर्व व्यक्त कर बधाई दी।
Discover more from 24 News Update
Subscribe to get the latest posts sent to your email.