24 news Update उदयपुर। नीमराना (अलवर) में 5 से 7 सितंबर तक आयोजित होने वाली राजस्थान राज्य सीनियर पुरुष एवं महिला तीरंदाजी प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए उदयपुर टीम की घोषणा कर दी गई है। टीम का नेतृत्व चतरलाल बडेरा करेंगे।जिला तीरंदाजी संघ के सचिव गिरधारी सिंह चौहान ने बताया कि अलवर रवाना होने से पूर्व बुधवार को खेलगांव में आयोजित एक समारोह में जिला तीरंदाजी संघ के अध्यक्ष ललित सिंह सिसोदिया और खेल अधिकारी महेश पालीवाल ने खिलाड़ियों को प्रतियोगिता के लिए किट वितरित की।पुरुष वर्गकंपाउंड राउंड 50 मीटर: चतरलाल बडेरा, गौरव खंडेलवाल, गतिक सुथाररिकर्व राउंड 70 मीटर: देवेंद्र चौधरी, राहुल मीणा, अनीश चौधरीइंडियन राउंड 50 मीटर: अजय कुमार सैनी, महेंद्र जाट, वीरेंद्र सिंह, अभिषेक गुर्जरइंडियन राउंड 30 मीटर: वीरेंद्र सिंह, अभिषेक गुर्जर, अजय कुमार सैनी, महेंद्र जाटमहिला वर्गइंडियन राउंड 50 मीटर: बुशरा फातिमा खानटीम का प्रबंधन डॉ. पीयूष गर्ग करेंगे।जिला ओलंपिक संघ के अध्यक्ष विनोद साहू ने खिलाड़ियों को शुभकामनाएं देते हुए उम्मीद जताई कि सभी खिलाड़ी राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में पदक जीतकर उदयपुर का नाम रोशन करेंगे। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading... Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation “अजीब फरमान”, विश्वविद्यालय कर्मचारियों में चर्चा कुलगुरू से मुलाकात सिर्फ 3 से 6 बजे तक टीएसपी के ग्रामीण इलाकों में 358 शराब दुकानें, अकेले उदयपुर में आधे से ज्यादा