24 news Update उदयपुर। नीमराना (अलवर) में 5 से 7 सितंबर तक आयोजित होने वाली राजस्थान राज्य सीनियर पुरुष एवं महिला तीरंदाजी प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए उदयपुर टीम की घोषणा कर दी गई है। टीम का नेतृत्व चतरलाल बडेरा करेंगे।
जिला तीरंदाजी संघ के सचिव गिरधारी सिंह चौहान ने बताया कि अलवर रवाना होने से पूर्व बुधवार को खेलगांव में आयोजित एक समारोह में जिला तीरंदाजी संघ के अध्यक्ष ललित सिंह सिसोदिया और खेल अधिकारी महेश पालीवाल ने खिलाड़ियों को प्रतियोगिता के लिए किट वितरित की।
पुरुष वर्ग
कंपाउंड राउंड 50 मीटर: चतरलाल बडेरा, गौरव खंडेलवाल, गतिक सुथार
रिकर्व राउंड 70 मीटर: देवेंद्र चौधरी, राहुल मीणा, अनीश चौधरी
इंडियन राउंड 50 मीटर: अजय कुमार सैनी, महेंद्र जाट, वीरेंद्र सिंह, अभिषेक गुर्जर
इंडियन राउंड 30 मीटर: वीरेंद्र सिंह, अभिषेक गुर्जर, अजय कुमार सैनी, महेंद्र जाट
महिला वर्ग
इंडियन राउंड 50 मीटर: बुशरा फातिमा खान
टीम का प्रबंधन डॉ. पीयूष गर्ग करेंगे।
जिला ओलंपिक संघ के अध्यक्ष विनोद साहू ने खिलाड़ियों को शुभकामनाएं देते हुए उम्मीद जताई कि सभी खिलाड़ी राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में पदक जीतकर उदयपुर का नाम रोशन करेंगे।
राजस्थान राज्य सीनियर तीरंदाजी प्रतियोगिता में उदयपुर टीम का चयन

Advertisements
