Site icon 24 News Update

पुरुष वर्ग में जयपुर, महिला वर्ग में अजमेर बनी टीम चैंपियन, अजय राज गुर्जर ‘स्ट्रॉन्ग मैन ऑफ राजस्थान’, पायल चौहान ‘स्ट्रॉन्ग वूमेन ऑफ राजस्थान’

Advertisements

उदयपुर, 15 फरवरी। राजस्थान राज्य पावरलिफ्टिंग संघ के तत्वावधान में आयोजित 14वीं राजस्थान राज्य सीनियर एवं मास्टर पावरलिफ्टिंग प्रतियोगिता आज राजस्थान महिला विद्यालय के सभागार में सफलतापूर्वक संपन्न हुई। प्रतियोगिता में प्रदेशभर से आए खिलाड़ियों ने दमखम दिखाया।

टीम चैंपियनशिप में पुरुष वर्ग में जयपुर ने खिताब अपने नाम किया, जबकि अलवर की टीम उपविजेता रही। महिला वर्ग में अजमेर ने टीम चैंपियनशिप जीती और जयपुर की टीम उपविजेता बनी। प्रतियोगिता के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी के रूप में अजमेर के अजय राज गुर्जर को ‘स्ट्रॉन्ग मैन ऑफ राजस्थान’ तथा अजमेर की पायल चौहान को ‘स्ट्रॉन्ग वूमेन ऑफ राजस्थान’ घोषित किया गया।

पुरस्कार वितरण समारोह

समापन एवं पुरस्कार वितरण समारोह के मुख्य अतिथि उदयपुर देहात भाजपा के पूर्व अध्यक्ष भंवर सिंह पवार रहे। अध्यक्षता शहर जिला कांग्रेस कमेटी के महासचिव खुबीलाल मेनारिया ने की। विशिष्ट अतिथियों में उद्यमी एवं समाजसेवी उर्वशी सिंघवी, IIM उदयपुर की प्रशासनिक अधिकारी शानू लोढ़ा, भाजपा के वरिष्ठ नेता प्रमोद सामर, उदयपुर जिला ओलंपिक संघ के संरक्षक जालम चंद जैन, राजस्थान राज्य क्रीड़ा परिषद के पूर्व मुख्य खेल अधिकारी गजेंद्र सिंह राठौड़, चेंबर ऑफ कॉमर्स उदयपुर के उपाध्यक्ष सुखलाल साहू, राजस्थान स्ट्रेंथलिफ्टिंग संघ के सचिव चंद्रेश सोनी तथा जिला तीरंदाजी संघ उदयपुर के सचिव गिरधारी सिंह चौहान उपस्थित रहे।
प्रारंभ में अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी गौरव साहू एवं आयोजन सचिव विनोद साहू ने अतिथियों का मेवाड़ी पगड़ी पहनाकर स्वागत किया।

प्रतियोगिता परिणाम – महिला वर्ग

आयोजन सचिव विनोद साहू ने बताया कि महिला वर्ग में पदक इस प्रकार रहे—

प्रतियोगिता परिणाम – पुरुष वर्ग

राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए चयन

प्रतियोगिता के प्रदर्शन के आधार पर राजस्थान टीम का चयन किया जाएगा, जो अगले माह कर्नाटक में होने वाली राष्ट्रीय सीनियर क्लासिक पावरलिफ्टिंग प्रतियोगिता में भाग लेगी। इस अवसर पर उदयपुर के अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी गौरव साहू एवं बीकानेर की रुखसाना बानो को एशियन पावरलिफ्टिंग चैंपियनशिप में पदक जीतने पर राजस्थान राज्य पावरलिफ्टिंग संघ की ओर से सम्मानित किया गया।

अंत में सभी अतिथियों को स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया तथा राष्ट्रगान के साथ प्रतियोगिता का समापन हुआ।

Exit mobile version